फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   marathi cinema actor ravindra mahajani found dead at his flat in ambi village pune

दुखद: मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन, पुणे स्थित फ्लैट में मिला शव

Sat, 15 Jul 2023 09:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 15 Jul 2023 09:20 AM IST
सार

अभिनेता का शव पुणे के तालेगांव-दाभाड़े स्थित उनके आवास पर मिला। रवींद्र महाजनी पिछले कुछ दिनों से तलेगांव दाभाड़े में रह रहे थे।

विज्ञापन
marathi cinema actor ravindra mahajani found dead at his flat in ambi village pune
रवींद्र महाजनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सात हिंदुस्तानी में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है। रविंद्र महाजनी को मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता का शव पुणे के तालेगांव-दाभाड़े स्थित उनके आवास पर मिला। रवींद्र महाजनी पिछले कुछ दिनों से तलेगांव दाभाड़े में रह रहे थे। अभिनेता के निधन पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री दुख व्यक्त कर रही है।

विज्ञापन


दो-तीन दिन पहले हुआ था निधन
बता दें कि रवींद्र महाजनी पुणे के अंबी गांव में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। वह इसी फ्लैट में मृत पाए गए। वह अक्सर इस फ्लैट में रहने आते थे। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को उनके फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रविंद्र मृत पड़े थे। पुलिस का अनुमान है कि रविंद्र की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। उनके निधन की सूचना महाजनी के परिजनों को दे दी गयी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Rattan Bai: काजोल की परनानी रतन बाई थीं बेहतरीन गायिका, अभिनय में भी दिखाया दम, दिलचस्प है उनका फिल्मी सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आए थे नजर
रवींद्र महाजनी ने मुख्य रूप से मराठी, हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। 1975 में उन्होंने वी. शांताराम द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म 'झुंज' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने 'लक्ष्मी' (1978), 'दुनिया करी सलाम' (1979), 'गुकलहाट गुकल' (1981), 'बॉम्बे चा फौजदार' (1985) काफी लोकप्रिय रहीं। रवींद्र महाजनी ने निर्देशक और निर्माता के रूप में भी काम किया है। उन्होंने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्ते पिश किनी' में बतौर डायरेक्टर काम किया था। साथ ही इस फिल्म का निर्माण भी उन्होंने ही किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed