फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sadhguru on Criticism Around Ranbir Kapoor Playing Lord Rama in Ramayana

भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर को लेकर सद्गुरु ने कह दी ये बड़ी बात, एनटी रामाराव का दिया उदाहरण

Thu, 30 Oct 2025 11:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 30 Oct 2025 11:47 AM IST
सार

Sadhguru On Ramayana: हाल ही में फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सदगुरु से फिल्म के किरदार के बारे में बात की। इस पर सद्गुरु ने अपने विचार साझा किए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Sadhguru on Criticism Around Ranbir Kapoor Playing Lord Rama in Ramayana
रणबीर कपूर, सद्गुरु - फोटो : एक्स

विस्तार

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। कुछ फैंस उनके इस किरदार से खुश नहीं हैं। हाल ही में, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ बातचीत में इस बारे में अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

खुद को बदलना चाहिए
नमित, हाल ही में ईशा फाउंडेशन गए थे और सद्गुरु के साथ रामायण पर बातचीत की। नमित ने भगवान राम, हनुमान और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि लोग उनसे उम्मीद करते हैं कि वह असल में उन्ही की तरह बन जाएं। इस पर सद्गुरु ने कहा 'अगर उनमें समझ है, तो उन्हें बन जाना चाहिए। राम का किरदार निभाना एक बड़ा मौका है, इसलिए व्यक्ति को खुद को बदलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Sadhguru on Criticism Around Ranbir Kapoor Playing Lord Rama in Ramayana
रामायण - फोटो : एक्स
रणबीर से विनम्रता की उम्मीद
सद्गुरु ने एनटी रामाराव का उदाहरण देते हुए कहा, 'तेलुगु सिनेमा में, लोग एनटीआर को कृष्ण के रूप में पूजते थे क्योंकि उन्होंने 15-16 फिल्मों में यह भूमिका निभाई थी। ऐसे में अगर कोई राम का अभिनय करता है, तो मैं उससे थोड़ी विनम्रता की अपेक्षा करता हूं। हालांकि यह अभिनेता के साथ अन्याय है, क्योंकि यह सिर्फ एक पेशा है।'

यह खबर भी पढ़ें: इस परेशानी से बचने के लिए सारा अली खान ने बनाया मानसिक फिल्टर, कहा- सार्वजनिक हस्ती के लिए चीजें आसान नहीं
विज्ञापन

रणबीर का किया बचाव
नमित ने बताया कि कैसे कुछ फैंस रणबीर की पिछली भूमिकाओं के कारण उनकी कास्टिंग को अस्वीकार कर रहे हैं। इस पर सद्गुरु ने जवाब दिया, 'यह उचित नहीं है। वह पहले एक खास तरह से ही अभिनय करते थे। कल को वह रावण का किरदार भी निभा सकते हैं। पेशेवर अभिनेता यही करते हैं। हालांकि दर्शकों की उम्मीदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि रामायण दो भागों में बनाई जा रही है। इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा फिल्म में यश, रवि दुबे और सनी देओल होंगे। पहला भाग 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed