{"_id":"6707f814b05e7a88f70900ab","slug":"rupali-ganguly-starrer-star-plus-show-anupama-heads-for-a-generation-leap-will-show-new-journey-of-anupama-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anupama Leap: एक पीढ़ी आगे बढ़ी 'अनुपमा' की कहानी, दिखेंगे टूर गाइड बन चुकी आध्या और अनुपमा के जीवन के नए पहलू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anupama Leap: एक पीढ़ी आगे बढ़ी 'अनुपमा' की कहानी, दिखेंगे टूर गाइड बन चुकी आध्या और अनुपमा के जीवन के नए पहलू
Thu, 10 Oct 2024 09:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:22 PM IST
सार
अनुपमा टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो है, जिसे लगातार दर्शकों से प्यार मिल रहा है। अब शो के निर्माताओं ने इसे एक पीढ़ी आगे बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके नए प्रोमों में अनुपमा और आध्या के जीवन का नया पहलु देखने को मिला है।
विज्ञापन
अनुपमा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विस्तार
भारतीय दर्शकों के लिए टीवी मनोरंजन का बड़ा स्त्रोत है, क्योंकि फिल्में रोजाना रिलीज होती नहीं हैं। इस वजह से दर्शकों को चाहिए कि उन्हें नियमित रूप से मनोरंजन की डोज मिलती रहे। इस वजह से टीवी शो की मांग काफी बढ़ जाती है। आजकल हर चैनल पर कई सारे टीवी शो की भरमार आ गई है, लेकिन कुछ ही ऐसे शो होते हैं, जिन्हें लगातार दर्शकों का प्यार मिलता रहता है। लंबे समय तक शो से दर्शकों का साथ बना रहे, इसलिए शो के निर्माता भी दर्शकों को लुभाने के लिए लगातार अपने शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आते हैं। अनुपमा टीवी का एक ऐसा ही शो है, जो लंबे अरसे से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और अब शो में नए ट्विस्टऔर किरदार एंट्री मारने वाले हैं।
विज्ञापन
एक पीढ़ी आगे की छलांग लगाने वाला है शो
हाल में ही ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी किए गए टीआरपी की सूची में एक बार फिर से अनुपमा ने बाजी मार ली है। दर्शकों से बार-बार लगातार मिल रहे प्यार की वजह से इस शो ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। अपनी आकर्षक कहानी और शानदार कलाकारों की वजह से ये शो लगातार फैंस का दिल जीत रहा है। स्टार प्लस के इस शो के दर्शकों के लिए अब एक और सरप्राइज आने वाला है, क्योंकि शो अब एक पीढ़ी की छलांग लगाने वाला है।
विज्ञापन
रजनीकांत ने किया रतन टाटा को नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन
दिखेगा अनुपमा का नया सफर
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना आदि कलाकारों द्वारा अभिनीत ये शो अब अपने नए किरदारों का स्वागत करने वाला है। इस शो में अब दो और नए नाम जुड़ गए हैं। अलीशा परवीन और शिवम खजूरिया। आलीशा परवीन शो में आध्या का किरदार निभाएंगी, जबकि शिवम खजूरिया आध्या के प्रेमी प्रेम का किरदार में नजर आएंगे। शो के निर्माताओं ने हाल ही में इस लीप का एक एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है, जिसमें अनुपमा के नए सफर को दिखाया गया है।
R Madhavan: आर माधवन ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए करण जौहर से मिलाया हाथ, फातिमा सना शेख भी होंगी हिस्सा?
अलग लुक में नजर आईं अनुपमा, आध्या बनी टूर गाइड
इस प्रोमो में अनुपमा एक अलग लुक में नजर आ रही है, जो अपना व्यवसाय, अनु की रसोई चलाती है। वो अपने परिवार को काफी याद करती है और अपनी बेटी आध्या से मिलने की इच्छा रखती है। वहीं, दूसरी ओर, आध्या अब एक टूर गाइड बन गई है, जो इस बीच पहली बार एक मंदिर में प्रेम से मिलती है, जो आध्या को देख कर मंत्रमुग्ध रह जाता है। आध्या रिश्तों की कश्मकश पर विचार कर रही है, जिसकी दुनिया मां की दुनिया से अलग है। ऐसे मे क्या इस नए अजनबी के प्रयास से मां और बेटी के रिश्ते सुधरेंगे? क्या एक मां की अपनी बेटी की तलाश पूरी होगी? जल्द ही अब शो में दर्शकों को इन सवालों का जवाब मिलेगा।
R Madhavan: आर माधवन ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए करण जौहर से मिलाया हाथ, फातिमा सना शेख भी होंगी हिस्सा?