फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rupali Ganguly Got anger on Turkey my request to all Indian Celebs please cancel bookings for Turkey

Rupali Ganguly: पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले तुर्किये पर भड़कीं रुपाली, भारतीयों से की 'बायकॉट' की अपील

Tue, 13 May 2025 09:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 May 2025 09:39 PM IST
सार

Rupali Ganguly: 'अनुपमा' सीरियल फेम रूपाली गांगुली ने भारतीय सितारों से तुर्किये को बायकॉट करने की अपील की है। हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति में तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया। इस पर रूपाली का गुस्सा फूटा है।

विज्ञापन
Rupali Ganguly Got anger on Turkey my request to all Indian Celebs please cancel bookings for Turkey
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति में तुर्किये ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया। इसे लेकर 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली का गुस्सा फूटा है। उन्होंने भारतीयों और भारतीय सितारों से तुर्किये की यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही तुर्किये को बॉयकॉट करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बोलीं- 'भारतीय होने के नाते इतना तो कर ही सकते हैं'
रूपाली गांगुली ने आज मंगलवार 13 मई को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'क्या हम सभी प्लीज तुर्किये के लिए अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं? यह मेरा सभी भारतीय सेलेब्स/इन्फ्लुएंसर्स/यात्रियों से अनुरोध है। भारतीय होने के नाते हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स आए समर्थन में
रुपाली गांगुली को अपने इस पोस्ट पर नेटिजन्स का समर्थन मिल रहा है। अधिकांश यूजर्स उनसे सहमत दिख रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का गुस्सा कपूर और खान स्टार्स पर फूट रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'हम कपूर और खान को स्टार नहीं मानते'। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी बात से सहमत हैं। अगर अब भी कोई तुर्किये जाएगा तो वह देशद्रोही होगा'।




विज्ञापन

सिंगर विशाल मिश्रा ने भी जताया विरोध
रुपाली गांगुली से पहले सिंगर और कंपोजर विशाल मिश्रा ने भी हाल ही में एलान किया था कि वे कभी भी तुर्किये और अजरबैजान नहीं जाएंगे। भारत पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमला करने वाले पाकिस्तान का तुर्किये ने समर्थन किया था। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 26 लोगों की जान गईं। इसके बाद 6 और 7 मई की दरमियानी रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर डाला। दोनों देशों के तनाव के बीच तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया।

और पढ़ें:

Operation Sindoor: विक्की कौशल और वरुण धवन ने की सेना की तारीफ, करण कुंद्रा ने कहा यह पीएम का सबसे बड़ा कदम

Sitaare Zameen Par Trailer: टिंगू बास्केट बॉल कोच बने आमिर, 10 तूफानी बच्चों के साथ मस्ती-मजाक में देंगे संदेश

Exclusive: ‘कर्नल सोफिया का सपना था कलाम साहब के साथ काम करना’, जुड़वा बहन शाइना ने सुनाए उनसे जुड़े किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed