फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rohit shetty confirms khatron ke khiladi returns next year updates from bigg boss stage

'खतरों के खिलाड़ी 15' पर खुद रोहित शेट्टी ने दिया अपडेट, 'बिग बॉस 19' में बताया कब से होगा शुरू

Sun, 16 Nov 2025 05:31 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 16 Nov 2025 05:31 PM IST
सार

Rohit Shetty Confirms Khatron Ke Khiladi 15: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार के एपिसोड में रोहित शेट्टी ने अपने शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के बारे में फैंस को राहत भरी खबर दी। 

विज्ञापन
rohit shetty confirms khatron ke khiladi returns next year updates from bigg boss stage
खतरों के खिलाड़ी 15 - फोटो : एक्स

विस्तार

स्टंट, रोमांच और डर से दो-दो हाथ करने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शो के होस्ट और मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी ने यह साफ कर दिया है कि शो का नया सीजन अगले साल टीवी स्क्रीन पर वापसी करेगा। यह ऐलान उन्होंने बिग बॉस 19 के सेट पर किया, जहां वो सलमान खान की जगह वीकेंड का वार होस्ट करते दिखे।

विज्ञापन


खतरों के खिलाड़ी पर बोले रोहित 
पिछले कुछ समय से खबरें थीं कि शो का नया सीजन टल सकता है, लेकिन रोहित शेट्टी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए दर्शकों को भरोसा दिलाया कि एक बार फिर नए कंटेस्टेंट्स, दमदार स्टंट और एडवेंचर से भरा सीजन लेकर वो लौटेंगे। उन्होंने कहा कि फैंस की नाराजगी जायज थी क्योंकि इस साल शो नहीं आ सका, लेकिन अब मेकर्स अगले साल शो को और भी बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: दबंग टूर के बाद मुंबई लौटे सलमान खान, एयरपोर्ट पर दिखा भाईजान का स्वैग; वायरल हुआ वीडियो

सीजन 15 में क्या होगा खास?
पिछले सीजन में निम्मृत कौर, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार और करणवीर मेहरा जैसे नाम शामिल थे। खतरनाक स्टंट्स को लगातार सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद करणवीर मेहरा ने खिताब अपने नाम किया था। दर्शकों की उम्मीद है कि आने वाला सीजन और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होगा। रोहित शेट्टी लंबे समय से शो का चेहरा बने हुए हैं। उन्होंने पांचवें सीजन से होस्टिंग शुरू की थी और तब से उनकी स्टाइल, सख्त लेकिन मजाकिया अंदाज और स्टंट्स के प्रति जुनून ने शो को एक अलग पहचान दी है।

बिग बॉस के मंच पर रोहित का दमदार अंदाज
सलमान खान दबंग टूर पर गए हुए थे, जिसके चलते इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' के मंच पर रोहित शेट्टी ने कमान संभाली। जैसे ही वे शो में आए, कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल तेज हो गई। रोहित ने जहां एक तरफ गलत बर्ताव करने वालों को फटकार लगाई, वही कुछ प्रतियोगियों की तारीफ भी की। बिग बॉस के मंच पर उनका ये नया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।

कब और कहां देख सकेंगे शो?
खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का प्रसारण अगले साल होगा। जैसे ही मेकर्स ऑफिशियल डेट अनाउंस करेंगे, दर्शकों में उत्साह और बढ़ेगा। इस साल शो का प्रसारण नहीं हो पाएगा क्योंकि शो के प्रोडक्शन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed