फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   RJ Mahvash shares video with Shikhar Dhawan says he is my brother will appear in cricket darbar

आरजे महवश ने शिखर धवन को बताया भाई, क्रिकेटर के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो; कहा- अगर गड़बड़ की तो...

Mon, 18 May 2026 10:57 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 18 May 2026 10:57 PM IST
सार

RJ Mahvash Video: अभिनेत्री आरजे महवश ने शिखर धवन के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने क्रिकेटर को अपना भाई बताया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
RJ Mahvash shares video with Shikhar Dhawan says he is my brother will appear in cricket darbar
शिखर धवन, आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi

विस्तार

अभिनेत्री व मॉडल आरजे महवश इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते पर बात की है। इस बीच महवश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह क्रिकेटर शिखर धवन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो काफी मजेदार है।

विज्ञापन

आरजे महवश ने शेयर किया वीडियो
आरजे महवश ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके साथ क्रिकेटर शिखर धवन हैं। वीडियो में आरजे महवश कहती हैं 'अगर आपने मेरे साथ कोई गड़बड़ की तो ये मेरा भाई है।' इसके बाद वीडियो में शिखर धवन नजर आते हैं। वह पहले डराने वाला इशारा करते हैं। इसके बाद अपना हाथ ऊपर की तरफ उठाते हैं और ताकत दिखाते हैं। वीडियो के कैप्शन में आरजे महवश ने लिखा है 'पंगा मत लेना कोई। हमें जी5 पर क्रिकेट दरबार में देख सकते हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)




नए शो में महवश
आपको बता दें कि शिखर धवन जी5 पर प्रसारित होने वाले नए स्पोर्ट्स-कॉमेडी शो 'क्रिकेट दरबार' में नजर आ रहे हैं। इस शो में क्रिकेटर शिखर धवन 'महाराज' की भूमिका निभा रहे हैं। शो में आरजे महवश समेत कई मशहूर हस्तियां शो का हिस्सा बन रही हैं। ये सभी क्रिकेट और कॉमेडी पर मस्ती भरे अंदाज में बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

RJ Mahvash shares video with Shikhar Dhawan says he is my brother will appear in cricket darbar
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
महमश ने चहल को बताया दोस्त
हाल ही में आरजे महवश ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते पर बात रखी है। पिंकविला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके और चहल के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है। उन्होंने कहा कि उस समय चहल अपनी निजी जिंदगी में कठिन दौर से गुजर रहे थे और ऐसे में उन्होंने एक दोस्त के तौर पर उनका साथ दिया।

Karuppu Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'करुप्पु'? जानें चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

क्या बोले चहल?
इससे पहले, चहल ने भी महवश को डेट करने की अफवाहों को एक इंटरव्यू में खारिज किया था। जब चहल से महवश के साथ वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, तो चहल ने डेटिंग की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे खुश हैं और किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed