फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   RJ Mahvash Ignore Question About IPL Social Media Users Talk About yuzvendra chahal

‘आईपीएल में किसे सपोर्ट करेंगी?’ सवाल सुनकर उतर गया आरजे महवश का चेहरा; क्या क्रिकेटर चहल हैं वजह?

Wed, 01 Apr 2026 11:28 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 01 Apr 2026 11:28 PM IST
सार

RJ Mahvash Viral Video: हाल ही में जब आरजे महवश से पूछा गया कि वह कौन सी आईपीएल टीम को सपोर्ट करेंगी तो वह पैपराजी के सवाल से बचती दिखीं। यह सवाल सुनकर उनका चेहरा भी उतर गया था। ऐसा लगता है कि वह इस सवाल को नजरअंदाज करना चाहती थीं। 

विज्ञापन
RJ Mahvash Ignore Question About IPL Social Media Users Talk About yuzvendra chahal
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है। कई सेलेब्स अलग-अलग टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। आरजे महवश से जब पूछा गया कि वह कौन सी टीम को सपोर्ट कर रही हैं तो उनका चेहरा उतर गया। उनके एक वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल याद आ गए। क्या है महवश और चहल का आपसी कनेक्शन, जानिए?

विज्ञापन

पिछले साल जोड़ा गया था दोनों का नाम 
पिछले साल आईपीएल में आरजे महवश पंजाब किंग्स इलेवन को सपोर्ट करती थीं। वह मैच देखने भी जाया करती थीं। इस टीम से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी खेलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जबकि कभी भी आरजे महवश और चहल ने खुलकर इस बात को नहीं स्वीकारा। पिछले दिनों दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। ऐसे में अटकलें लगी कि अब ये एक-दूसरे अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

शेफाली बग्गा के साथ नजर आए चहल
साल 2025 में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक कोरियोग्राफर धनश्री से हुआ। इसके बाद उन्हें अपनी करीबी दोस्त आरजे महवश के साथ देखा गया। महवश, कई क्रिकेट मैच के दौरान युजवेंद्र को सपोर्ट करती दिखी थीं। इससे दोनों के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। लेकिन जब से दोनों से एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया है, तब से यह कभी साथ भी नहीं दिखे हैं। कुछ वक्त पहले ही क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को टीवी पर्सनालिटी शेफाली बग्गा के साथ देखा गया।

ये खबर भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने जमकर की आरजे महवश की खिंचाई, बोले- ‘एक करोड़ और अपनी किडनी भी दे दूंगा’ 

करियर फ्रंट पर क्या रही हैं आरजे महवश?
आरजे महवश एक फिल्म 'टेढ़ा है पर मेरा है' कर रही हैं। वहीं एक सीरीज 'सतरंगी' में भी वह नजर आएंगी। इस तरह उनके साथ खाते में इस साल कई प्रोजेक्ट्स हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed