{"_id":"684262f3194b22264607cb29","slug":"rj-mahavsh-gives-reply-to-trollers-for-accusing-her-increasing-followers-in-the-name-of-yuzvendra-chahal-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल के नाम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के आरोप में भड़कीं महवश, बोलीं- ‘तुम्हारा ज्ञान कम है…’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल के नाम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के आरोप में भड़कीं महवश, बोलीं- ‘तुम्हारा ज्ञान कम है…’
Fri, 06 Jun 2025 09:09 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:09 AM IST
सार
RJ Mahvash Trolls: बीते गुरुवार को युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने उनका समर्थन किया था। अब महवश ट्रोलर्स को जवाब देती दिख रही हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
आरजे महवश-युजवेंद्र चहल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
आईपीएल 2025 फाइनल के दो दिन बाद गुरुवार को आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के समर्थन में पोस्ट किया था, जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई हैं। इस पोस्ट पर नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं एक यूजर ने उन पर फॉलोअर्स बढ़ाने के तरीकों को लेकर आरोप लगाए हैं, जिसका महवश ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
नेटिजंस को दिया जवाब
आरजे महवश द्वारा चहल के समर्थन वाले इंस्टाग्राम पोस्ट पर नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, ‘वह सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम पर फॉलोअर्स बटोर रही हैं। मुझे यकीन है कि उन्होंने हाल ही में क्रिकेट देखना भी शुरू किया है।’ इसके जवाब में महवश ने लिखा, ‘मैं 2019 से क्रिकेट होस्ट कर रही हूं, तुम्हारा ज्ञान अभी कम है छोटू। रिसर्च करो।’ महवश की इस प्रतिक्रिया के आते ही नेटिजंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
किस पोस्ट पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन
गुरुवार के दिन आरजे महवश ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने युजवेंद्र चहल के बारे में लिखा था कि उन्होंने तीन फ्रैक्चर के बावजूद आईपीएल के मैच खेले। इसके अलावा मवहश ने कहा कि उन्होंने चहल को दर्द से कराहते देखा है। साथ ही उन्होंने पंजाब टीम का तारीफ भी की थी। क्रिकेटर चहल के प्रति उनकी ये चिंता और प्यार देख कर नेटिजंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: आईपीएल फाइनल के दो दिन बाद महवश ने चहल पर बरसाया प्यार, बोलीं - 'उन्हें रोते-कराहते देखा पर..'
पहले भी महवश ने खींचा सबका ध्यान
आरजे महवश को अक्सर क्रिकेट मैदान में युजवेंद्र चहल का सपोर्ट करते देखा जाता है। इस कारण नेटिजंस को उनके अफेयर्स को लेकर बातें कहते हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर कोई साफ बात नहीं की है। साथ ही आपको बताते चलें कि चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ी थे, जिस टीम का महवश सपोर्ट कर रही थीं। महवश और चहल को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है।