बिग बॉस 20: ईशा को नहीं पसंद ये कंटेस्टेंट, काजी और यंग के बीच हुई जमकर लड़ाई; देखें वीडियो
Bigg Boss 20: शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने कुछ प्रोमो शेयर किए हैं। जानिए वीडियोज में क्या है खास।
विस्तार
एक वीडियो में ईशा रिखी और रीति तिवारी आपस में बातचीत करते दिख रहे हैं। इस बीच ईशा कहती हैं, 'काजी ना मेरे लिए सच बताऊं तो एक्सिस्ट नहीं करता। मेरे नॉमिनेशन में वो रिपीट पर है। उसका कारण है। मुझे वो इंसान समझ ही नहीं आ रहा। मैं उससे कनेक्ट नहीं कर पा रही हूं। मेरे लिए वो मनोरंजक नहीं है। मुझे वो बोरिंग लगता है। उसके पास झूठी पर्सनालिटी दिखाने के अलावा कुछ था नहीं। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे उसपर एनर्जी वेस्ट नहीं करनी क्योंकि वो मेरा पर्सन नहीं है।'
अगले वीडियो में काजी तौकीर और यंग के बीच जमकर भिड़ंत देखने को मिलती है। दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के बीच यंग और काजी के बीच के बीच लड़ाई हो जाती है। यंग कहते हैं कि काजी की वजह से उनको चोट लग गई। लेकिन काजी इस बात से इंकार करते हैं। इसके बाद यंग पागल कहते हैं और काजी भी इसका जवाब देते नजर आते हैं।
इसके बाद काजी अपनी टीशर्ट निकाल देते हैं और यंग से भिड़ जाते हैं। यंग भी उनका बराबर जवाब देते दिखते हैं। इस वीडियो से ये साफ हो गया है कि आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिलेगा।
देखें वीडियो-