फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise And Fall Tej Pratap Yadav Accuses Wife Aishwarya Rai Of Chatting With Her Ex Boyfriend

राइज एंड फॉल: 'एक्स-बॉयफ्रेंड से चैट...', तेज प्रताप ने ऐश्वर्या पर किए बड़े खुलासे; कही चौंकाने वाली बात

Fri, 09 Oct 2026 10:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 09 Oct 2026 10:39 PM IST
सार

Tej Pratap Yadav: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में राजनेता तेज प्रताप यादव ने अपनी निजी जिंदगी और ऐश्वर्या राय के साथ चल रहे तलाक के मामले पर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Rise And Fall Tej Pratap Yadav Accuses Wife Aishwarya Rai Of Chatting With Her Ex Boyfriend
तेज प्रताप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो 'राइज एंड फॉल' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तेज प्रताप अपनी शादी और रिश्ते में आई परेशानियों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऐश्वर्या पर अपने पूर्व बॉयफ्रेंड से चैट करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


मेरा घर जाने का मन नहीं करता था
तेज प्रताप ने बताया कि शादी के बाद उनके और ऐश्वर्या के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने कहा, 'हमारे बीच झगड़ा हुआ। हमारी शादी नई-नई हुई थी। करीब तीन महीने तक हमारे बीच झगड़े होते रहे। हम दोनों अलग-अलग स्वभाव के थे। हमारी शादी दबाव में हुई थी। उस समय मैं बिहार का स्वास्थ्य मंत्री था। मेरा घर जाने का मन नहीं करता था। कभी मैं अपने दोस्त के घर रुक जाता था, तो कभी कहीं और चला जाता था। वह मुझे सुबह जल्दी घर से निकलने भी नहीं देती थीं।'
विज्ञापन


तेज प्रताप ने आगे दावा किया कि ऐश्वर्या उनके साथ चिल्लाकर बात करती थीं। उन्होंने कहा कि वह सुबह छह या सात बजे पूजा करते थे, लेकिन ऐश्वर्या को उनका पूजा करना पसंद नहीं था। उनके मुताबिक, ऐश्वर्या उन्हें पूजा करने से मना करती थीं और सुबह 4-5 बजे तक पार्टी करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Rise And Fall Tej Pratap Yadav Accuses Wife Aishwarya Rai Of Chatting With Her Ex Boyfriend
तेज प्रताप और ऐश्वर्या रॉय - फोटो : PTI
ऐश्वर्या किसी लड़के से चैट...
शो में तेज प्रताप ने अपनी शादी से जुड़ा एक और किस्सा सुनाया। उन्होंने दावा किया कि एक दिन वह विधानसभा से घर लौटे और अपने कमरे में पहुंचे, तो ऐश्वर्या किसी लड़के से चैट कर रही थीं। तेज प्रताप के मुताबिक, वह लड़का ऐश्वर्या का एक्स-बॉयफ्रेंड था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐश्वर्या उसे दिल वाले मैसेज भेज रही थीं। तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने यह सब कुछ दूरी से देखा था।

तेज प्रताप ने यह भी बताया कि झगड़े के दौरान वह वीडियो बना लिया करते थे। उनके अनुसार, ये वीडियो बाद में कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किए गए। उन्होंने कहा, 'मेरी एक अच्छी बात यह थी कि जब भी हमारे बीच झगड़ा होता था, मैं उसका वीडियो बना लेता था। वह हमारे लिए सबूत बन गया। मैंने उसे कोर्ट में पेश किया। हमेशा लड़के ही गलत नहीं होते, लड़कियां भी गलत हो सकती हैं।'

Rise And Fall Tej Pratap Yadav Accuses Wife Aishwarya Rai Of Chatting With Her Ex Boyfriend
तेज प्रताप और ऐश्वर्या रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
झगड़ों का असर आज भी पड़ता है
तेज प्रताप ने कहा कि उनके रिश्ते में हुए झगड़ों का असर आज भी उन पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब भी कोई झगड़ा होता है या लोग ऊंची आवाज में बात करते हैं, तो उन्हें उस समय की बातें याद आने लगती हैं और वह परेशान हो जाते हैं।
  • तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी मई 2018 में हुई थी।
  • हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते में मुश्किलें आने लगीं और तेज प्रताप ने तलाक के लिए अर्जी दी।
  • फिलहाल तलाक का मामला अदालत में लंबित है। 
  • इसके बाद दोनों का अलगाव एक बड़ा पारिवारिक विवाद बन गया।

ये भी पढ़ें- संध्या मृदुल: अभिनेत्री का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या नाना-तनुश्री केस पर दिया बड़ा बयान? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed