फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Red carpet screening of ZEE5 series Sunflower S2 Adah Sharma Sunil Grover ranvir Shorey Elli attend the event

SUNFLOWER: सुनील और अदा की 'सनफ्लावर 2' के लिए रेड कार्पेट स्क्रीनिंग का आयोजन, इंडस्ट्री के ये सितारे आए नजर

Thu, 29 Feb 2024 12:17 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 12:17 AM IST
सार

'सनफ्लावर' के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो का दूसरा सीजन पहले भाग की समाप्ती के बाद की कहानी को आगे बढ़ाएगी। कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज का निर्देशन नवीन गुजराल ने किया है।
 

विज्ञापन
Red carpet screening of ZEE5 series Sunflower S2 Adah Sharma Sunil Grover ranvir Shorey Elli attend the event
'सनफ्लावर स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा स्टारर वेब सीरीज 'सनफ्लावर 2' रिलीज के लिए तैयार है। शुक्रवार यानी 1 मार्च को 'सनफ्लावर सीजन 2' जी5 पर स्ट्रीम होगी। वेब सीरीज के रिलीज से पहले मेकर्स ने बुधवार को इसकी रेड कार्पेट स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। 'सनफ्लावर' वेब सीरीज में सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में थे, वहीं, इस बार दूसरे सीजन में सुनील के साथ अदा शर्मा की एंट्री ने 'सनफ्लावर' को और दमदार बना दिया है।

विज्ञापन

इन सितारोंं ने की शिरकत

मुंबई में आयोजित वेब सीरीज की रेड कार्पेट स्क्रीनिंग में मुख्य कलाकार सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा के साथ ही ताहा शाह, रणवीर शौरी, एली अवराम, दिगंगना सूर्यवंशी, गिरीश कुलकर्णी, रसिका दुग्गल, मुकुंद चड्ढा जैसे सितारे नजर आएं। गौरतलब है कि 'सनफ्लावर सीजन 2' में सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा के अलावा आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, मुकुल चड्ढा और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस सीरीज का निर्देशन नवीन गुजराल ने किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सनफ्लावर के पहले सीजन ने बटोरी खूब सुर्खियां

गौरतलब है कि 'सनफ्लावर' के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो का दूसरा सीजन पहले भाग की समाप्ती के बाद की कहानी को आगे बढ़ाएगी। दूसरे सीजन का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों में इस सीरीज को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Naadaniyan: वर्षों बाद एक साथ नजर आएंगे दीया मिर्जा और सुनील शेट्टी, धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म से होगी वापसी

विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने सनफ्लावर से काफी उम्मीदें

हाल ही में एक साक्षात्कार में 'सनफ्लावर' के मुख्य अभिनेता सुनील ग्रोवर ने भी इसके दूसरे सीजन को लेकर अपनी उत्सुकता को लेकर बात की थी। ग्रोवर ने कहा कहा था, 'मैं फैंस के सामने सनफ्लावर के नए सीजन को लाने के लिए काफी उत्साहित हूं। यह इंतजार काफी लंबा रहा है। मुझे पता है कि वे सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले सीजन को मिले जबर्दस्त प्यार के बाद मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक दूसरे सीजन को भी सराहेंगे'

Salman Khan: खानजादी ने मांगी भाईजान से माफी, बोलीं- आप भी खान और मैं भी खान कम से कम इसी के लिए माफ कर दें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed