फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Real gun prohibited on the set of The Crow director Rupert Sanders didn’t want to risk due to Brandon’s death

The Crow: 'द क्रो' के सेट पर निर्देशक ने क्यों नहीं लाने दी असली बंदूक, 31 साल पहले की घटना है वजह

Wed, 21 Aug 2024 10:50 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:50 AM IST
सार

'द क्रो' की शूटिंग के दौरान रूपर्ट सैंडर्स ने साफ-साफ निर्देश दिया था कि सेट पर असली बंदूक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, क्योंकि वो ब्रैंडन ली और हेलिना हचिन्स की मौत जैसे किसी हादसे से बचना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
 

विज्ञापन
Real gun prohibited on the set of The Crow director Rupert Sanders didn’t want to risk due to Brandon’s death
फिल्म 'द क्रो' - फोटो : इंस्टाग्राम @rupertmsanders

विस्तार

निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स की फिल्म 'द क्रो' 23 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसकी शूटिंग के दौरान सैंडर्स ने इस बात का बेहद खास ध्यान रखा था कि सेट पर पूरी तरह से सुरक्षा बरती जाए और असली बंदूक का इस्तेमाल न किया जाए। बता दें कि 'द क्रो' इस फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म है। यह फिल्में जेम्स ओ'बार की इसी नाम की कॉमिक पर आधारित है। 

विज्ञापन


सैंडर्स ने दिया था ये निर्देश
'द क्रो' की शूटिंग के दौरान रूपर्ट सैंडर्स ने साफ-साफ निर्देश दिया था कि फिल्म के सेट पर कोई फायरिंग वाला हथियार नहीं होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द क्रो' की शूटिंग में एयरसॉफ्ट गन का इस्तेमाल किया गया। सैंडर्स इस बात को लेकर काफी सावधान थे कि सेट पर किसी तरह की अनहोनी न हो। उन्होंने सबसे पहली प्राथमिकता सुरक्षा को दी।
विज्ञापन


Megalopolis Trailer: एडम ड्राइवर की 'मेगापोलिस' का पोस्टर रिलीज, इस दिन दस्तक देगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरसॉफ्ट गन में करनी पड़ती है शैल केसिंग
सैंडर्स ने एयरसॉफ्ट गन के बारे में बताते हुए कहा कि इसके ग्लॉक पर लगी स्लाइड पीछे की ओर तो जाती है, लेकिन इसमें शैल केसिंग करनी पड़ती है। बता दें कि शैल केसिंग का मतलब गोली के केस से है। जब तक गोली को दाग नहीं दिया जाता, वो तब तक गोली पर ही लगा रहता है। यह आमतौर पर पीतल या स्टेनलेस स्टील का होता है। सैंडर्स ने बताया कि एयरसॉफ्ट गन के साथ अलग से स्मोक छोड़नी पड़ती है, लेकिन हादसे से बचने के लिए इस तरह की चीजों पर पैसा खर्च करना सही है।

Box Office Collection: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, लाखों में पहुंची 'वेदा' की कमाई, जानें 'खेल-खेल में' का हाल

इन फिल्मों के सेट पर चल गई थी असली गोली
सिनेमा के इतिहास में फिल्म के सेट पर असली गोली चलने की वजह से बड़े हादसे हो चुके हैं। बता दें कि 1994 में आई 'द क्रो' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर गलती से गोली चल गई थी और अभिनेता ब्रैंडन ली की मौत हो गई थी। साल 2021 में भी इसी तरह की एक और घटना हुई थी। 'रस्ट' फिल्म के सेट पर भी गोली चल गई थी, जिससे सिनेमैटोग्राफर हेलिना हचिन्स की मौत हो गई थी। यह गोली एलेक्स बाल्डविन के हाथों से चली थी, जिन्होंने प्रॉप गन को पकड़ हुआ था और उसमें असली गोली भरी हुई थी। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए रूपर्ट सैंडर्स ने 'द क्रो' के सेट पर सावधानी बरतने का फैसला लिया।



Adah Sharma: अदा ने शिव तांडव स्तोत्र सुनाने से पहले किया ऐसा काम, यूजर्स ने दिया 'समझदार बॉलीवुड स्टार' का टैग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed