Megalopolis Trailer: एडम ड्राइवर की 'मेगालोपोलिस' का पोस्टर रिलीज, इस दिन दस्तक देगा फिल्म का ट्रेलर
फिल्म 'मेगालोपोलिस' अगले महीने सितंबर में रिलीज होने वाली है। उससे पहले आज फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। निर्देशक फ्रांसिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्टर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है।
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म 'मेगालोपोलिस' का नया पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म का निर्देशन फ्रांसिस फोर्ड कोपोला कर रहे हैं। वह फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में एडम ड्राइवर, जियानकार्लो एस्पोसिटो, नथाली इमैनुएल, ऑब्रे प्लाजा जैसे सितारे नजर आएंगे। सामने आए फिल्म के पोस्टर में एडम ड्राइवर फ्रंट में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ ही इसके ट्रेलर रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया गया है।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म 'मेगालोपोलिस' अगले महीने सितंबर में रिलीज होने वाली है। उससे पहले आज फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। निर्देशक फ्रांसिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्टर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। पोस्टर में एडम ड्राइवर नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा। 85 वर्षीय निर्देशक फ्रांसिस इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं।
Bhumika Chawla Birthday: पहली फिल्म के किरदार से ही दिलों में उतर गई थीं भूमिका, सलमान खान के साथ आई थीं नजर
निर्देशक ने पोस्टर के साथ लिखी ये बात
पोस्टर के साथ फ्रांसिस ने लिखा है, 'सपने देखने वालों औरबाहरी लोगों के बीच उत्साह है। जोखिम उठाने वालों, अजीबो-गरीब तरीके से काम करने वालों और विषम परिस्थितियों का सामना करने वालों के लिए यहां जश्न मनाया जाता है। वे लोग जो तय मानदंडों को चुनौती देते हैं और सामान्य से परे एक दुनिया की कल्पना करने का साहस रखते हैं। यहां उन लोगों के लिए है, जो अपने जुनून के साथ जीते हैं, अपने तरीके से जीते हैं और एक ऐसा रास्ता बनाते हैं, जहां पहले कोई नहीं पहुंचा। यहा उन बहादुरों के लिए है जो हमें याद दिलाते हैं कि भविष्य उन लोगों का है जो अपने सपनों की सुंदरता में विश्वास करते हैं'।
यूजर्स ने जताया उत्साह
पोस्टर देखकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दर्ज करा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि इस मास्टरपीस का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि वे इस फिल्म को एक नहीं, बल्कि कई बार देखेंगे। एक यूजर ने लिखा, 'आप एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, इसे तो कई बार देखा जाएगा और सिनेमा को सपोर्ट करने के लिए इसे देखा जाना जरूरी है'। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।
Angry Young Men: शूट करने में लगे तीन साल, 800 घंटे की फुटेज से बनाए तीन एपिसोड, यश को किया इस वजह से शामिल