फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   the kerala story actor Adah Sharma Removing Her Footwear Before Recites The Shiv Tandav Stotram Netizens react

Adah Sharma: अदा ने इवेंट में शिव तांडव स्तोत्र सुनाने से पहले किया ऐसा काम, यूजर्स बोले- 'संस्कारी स्टार'

Wed, 21 Aug 2024 09:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Aug 2024 09:35 AM IST
सार

अदा शर्मा हाल ही में पेटा के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेत्री ने शिव तांडव स्तोत्र सुनाया। लेकिन, इसे शुरू करने से पहले उन्होंने ऐसा काम किया कि लोग उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
the kerala story actor Adah Sharma Removing Her Footwear Before Recites The Shiv Tandav Stotram Netizens react
अदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अदा शर्मा अपने अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं, उनके पास गायिकी का हुनर भी है। अक्सर उनके सिंगिंग के वीडियो वायरल होते हैं। अदा ईश्वर में काफी आस्था रखती हैं और वे शिव भक्त हैं। उन्हें शिव तांडव स्तोत्र कंटस्थ है। वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे गाते हुए वीडियो शेयर कर चुकी हैं। अभिनेत्री कभी किसी इवेंट में जाती हैं तो वहां भी उनसे कुछ सुनाने की फरमाइश की जाती है। एक इवेंट में अदा ने शिव तांडव स्तोत्र सुनाया। लेकिन, उससे पहले कुछ ऐसा काम किया कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

Angry Young Men: शूट करने में लगे तीन साल, 800 घंटे की फुटेज से बनाए तीन एपिसोड, यश को किया इस वजह से शामिल

विज्ञापन

बॉलीवुड की संस्कारी अभिनेत्री
अदा शर्मा हाल ही में पेटा के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेत्री ने शिव तांडव स्तोत्र सुनाया। लेकिन, इसे शुरू करने से पहले उन्होंने अपने फुटवियर्स उतारे। अदा का वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में अदा को देखा जा सकता है कि माइक हाथ में लेकर वे पहले दोनों पैरों से सैंडिल उतारती हैं। इसके बाद कुर्सी से उठकर मंच पर खड़ी होती हैं। आंखें बंद कर भक्ति विभोर होकर अदा ने यह शिव तांडव स्तोत्र सुनाया।
Box Office Collection: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, लाखों में पहुंची 'वेदा' की कमाई, जानें 'खेल-खेल में' का हाल

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
अदा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स उनकी सुरीली आवाज के साथ-साथ उनके संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें सबसे समझदार बॉलीवुड स्टार का टैग दे दिया गया है। वहीं, कुछ लोग उन्हें संवेदनशील कह रहे हैं तो कुछ संस्कारी और समझदार। वीडियो में अदा ने पीच कलर की ड्रेस पहनी है। उन्होंने दो चोटी बनाकर अपने बालों को स्टाइल किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

इस फिल्म से शुरू किया करियर
अदा शर्मा ने 2008 में हॉरर फिल्म '1920' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें लोकप्रियता फिल्म 'द केरल स्टोरी'  से मिली। साल 2023 में 'द केरल स्टोरी' के बाद वह 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में दिखीं।  इसके अलावा 'द हॉलीडे', 'कमांडो', 'पति पत्नी और पंगा' जैसी वेब सीरीज में भी अदा शर्मा नजर आ चुकी हैं। बता दें कि अदा शर्मा उसी घर में रहती हैं जहां मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। अदा एक इंटरव्यू में यह खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें उस घर में काफी पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। उस घर में अदा ने एक मंदिर बनाया है, जहां वे पूजा-पाठ करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed