फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ravi Patel Starrer Kiss Of The Con Queen Trailer Out Directed By Tom Waller Know Details

Kiss of the Con Queen Trailer: 'किस ऑफ द कॉन क्वीन' का ट्रेलर हुआ जारी, घोटालेबाज की भूमिका में दिखे रवि पटेल

Sat, 01 Jun 2024 07:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 01 Jun 2024 07:42 AM IST
सार

'किस ऑफ द कॉन क्वीन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रवि पटेल इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। टॉम वालर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 

विज्ञापन
Ravi Patel Starrer Kiss Of The Con Queen Trailer Out Directed By Tom Waller Know Details
किस ऑफ द कॉन क्वीन ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रवि पटेल स्टारर फिल्म 'किस ऑफ द कॉन क्वीन' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है। ये फिल्म आरोपी धोखेबाज हरगोबिंद ताहिलरमानी के जीवन से प्रेरित है। रवि पटेल फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन


सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म
टॉम वालर के निर्देशन में बनी ये फिल्म आयरिश लेखक और अभिनेता इयोन ओ'ब्रायन और ताहिलरमानी के साथ उनके अनुभवों की सच्ची कहानी पर आधारित है। इयोन ओ'ब्रायन और पैट्रिक बर्गिन भी इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। टॉम ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'जब इयोन ओ'ब्रायन ने मुझे स्क्रिप्ट भेजी, तो मुझे पता था कि यह मेरी अगली फिल्म होगी। यह शुरू से लेकर अंत तक एक ऐसा पेज-टर्नर था, जो भावनाओं का एक वास्तविक रोलरकोस्टर था।'
विज्ञापन


फिल्म को लेकर उत्सुक हैं टॉम वालर
वालर ने कहा, 'फैक्ट यह है कि इयोन खुद इस कठिन परीक्षा से गुजर चुके थे। उन्होंने इसे और भी अधिक आकर्षक बना दिया और साबित किया कि जीवन वास्तव में कल्पना से भी अधिक अजीब हो सकता है।' अपनी इस नई फिल्म को लेकर टॉम वालर बेहद उत्सुक हैं। ये फिल्म हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी योजना पर बनी है। फिल्म के ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed