{"_id":"689a1c6b35cb2f7632004824","slug":"raveena-tandon-reacts-to-supreme-courts-verdict-of-relocating-stray-dogs-to-shelters-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raveena Tandon: दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, भड़क गईं रवीना टंडन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raveena Tandon: दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, भड़क गईं रवीना टंडन
Mon, 11 Aug 2025 10:08 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:08 PM IST
सार
Raveena Tandon On Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के जज जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की बेंच ने आदेश दिया कि आवारा कुत्तों को पकड़ कर विशेष आश्रय स्थलों में डाला जाए।
विज्ञापन
रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आदेश दिया है कि आठ हफ्तों के सभी आवारा कुत्तों को पकड़ कर विशेष आश्रय स्थलों में रखा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला कुत्तों के बढ़ते हमलों के बाद सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद जानवरों से प्यार करने वाले लोग अपनी राय दे रहे हैं। इस मामले पर बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
रवीना टंडन ने रखी अपनी राय
रवीना टंडन जानवरों से प्यार करती हैं। उन्होंने एचटी सिटी से बातचीत में कहा 'आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के लिए इन बेचारे कुत्तों को दोषी ठहराना गलत है। अगर स्थानीय निकायों ने टीकाकरण और नसबंदी अभियान को ठीक से चलाया होता, तो यह नौबत नहीं आती। स्थानीय निकायों को अपने इलाके के आवारा कुत्तों की जिम्मेदारी लेनी होगी। नसबंदी आज की सबसे बड़ी जरूरत है।'
यह खबर भी पढ़ें: Echoes of Valour: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी कोलकाता की निर्देशक की फिल्म, कान में कर चुकी है डेब्यू

- फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को लेकर दिया आदेश
ख्याल रहे कि सुप्रीम कोर्ट के जज जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की बेंच ने आदेश दिया कि आवारा कुत्तों को पकड़ कर विशेष आश्रय स्थलों में डालने पर किसी व्यक्ति या संगठन को बाधा डालने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि दिल्ली में अवारा कुत्तों से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। शिकायक के बाद कुत्ते को पकड़ा जाए।

रवीना टंडन का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि रवीना टंडन जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, संजय दत्त और कई अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। दर्शक रवीना और अक्षय को फिर से बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।