{"_id":"6899f5e8bea398c85000372b","slug":"kolkata-filmmaker-indira-dhar-film-will-be-screen-in-venice-film-festival-after-cannes-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Echoes of Valour: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी कोलकाता की निर्देशक की फिल्म, कान में कर चुकी है डेब्यू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Echoes of Valour: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी कोलकाता की निर्देशक की फिल्म, कान में कर चुकी है डेब्यू
Mon, 11 Aug 2025 07:24 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:24 PM IST
सार
Venice International Film Festival: फिल्म 'इकोज ऑफ वैलोर' का प्रदर्शन वेनिस फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। यह फेस्टिवल 27 अगस्त से 6 सितंबर तक वेनिस लीडो में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इकोज ऑफ वैलोर, इंदिरा धर
- फोटो : इंस्टाग्राम @indiradharmukkherjee_11
विस्तार
फिल्म निर्माता इंदिरा धर की फिल्म 'इकोज ऑफ वैलोर' को मई में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। अब कुछ महीनों बाद इस फिल्म को 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म भारतीय सेना के एक जवान की मां पर आधारित मार्मिक बायोपिक है।
विज्ञापन
महिलाओं पर केंद्रित है फिल्म
फिल्म की निर्देशक इंदिरा धर की तरफ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में चार वर्षों से ज्यादा समय लगा है। यह फिल्म मातृत्व, संघर्ष और महिलाओं की ताकत पर आधारित है। वेनिस में स्क्रीनिंग के बारे में बताते हुए इंदिरा धर ने कहा 'इकोज ऑफ वैलोर को बनाना एक निजी यात्रा रही है। यह फिल्म प्यार, नुकसान और मुक्ति पाने के नाजुक पहलुओं को दिखाती है।'

View this post on Instagram
A post shared by Indira (Director) (@indiradharmukkherjee_11)
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक को है गर्व
कोलकाता में जन्मीं इंदिरा धर ने आगे कहा 'वेनिस में इसका प्रदर्शन होना वाकई बहुत अच्छा है। मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि यह फिल्म ऐसी जगह पर दिखाई जाएगी जहां पर संवेदनशीलता और दूरदर्शिता दोनों को अहमियत दी जाती है। पुतुल के बाद अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में वापसी करना वाकई घर लौटने जैसा शांत एहसास है।'

इंदिरा धर
- फोटो : इंस्टाग्राम @indiradharmukkherjee_11
वेनिस में कम फिल्में पहुंचती हैं
द टेलीग्राफ ऑनलाइन ने इंदिरा धर के हवाले से लिखा है 'मेरे पास अपनी और अपनी पूरी टीम की खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। वेनिस में शायद ही कोई भारतीय फिल्म होती है। यहां प्रतिस्पर्धा की बात तो छोड़ ही दीजिए। यहां स्क्रीनिंग सेगमेंट में कम फिल्में पहुंचती हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: South Actors In Bollywood: रजनीकांत से लेकर श्रुति हासन तक, साउथ के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में जमाई धाक

फिल्म के बारे में
'इकोज ऑफ वैलोर' का निर्देशन इंदिरा धर ने किया है। फिल्म का निर्माण मार्गरेट जाम्बोनीनी और आइकेए स्टूडियोज ने किया है। वेनिस फिल्म फेस्टिवल 2025 के दौरान इसका प्रदर्शन एक बंद कमरे में किया जाएगा।
वेनिस फिल्म फेस्टिवल 27 अगस्त से 6 सितंबर तक वेनिस लीडो में आयोजित किया जाएगा।