ऐश्वर्या राय बच्चन: ऐश्वर्या के राखी सेलिब्रेशन की अनदेखी तस्वीरें वायरल, नई हेयरस्टाइल में दिखीं आराध्या
Aishwarya Rai Raksha Bandhan: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने मायके में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। आराध्या भी मां के साथ नानी के घर गईं। राखी सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विस्तार
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखना पसंद करती हैं। परिवार के साथ बिताए उनके खास पलों की झलक आमतौर पर कम ही देखने को मिलती है। मगर, बीते दिनों रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया और ऐश्वर्या के राखी सेलिब्रेशन की एक इनसाइड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ऐश की भाभी श्रीमा ने शेयर की तस्वीर
ऐश्वर्या राय ने भाई-बहन के प्यार का त्योहार अपने मायके में सेलिब्रेट किया। अभिनेत्री की भाभी श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। तस्वीर में ऐश्वर्या, उनके भाई-भाभी, मां और भतीजों के अलावा आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं।
सादगी भरे अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या
श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा किया है। ऐश्वर्या बेहद सादगीभरे अंदाज में व्हाइट एथनिक सूट में दिख रही हैं। उन्होंने खुले बालों के साथ अपना लुक कंपलीट किया है। ऐश्वर्या के भाई आदित्य ऑफ व्हाइट कॉलर टी-शर्ट और ब्लू चेक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या अपने भाई के साथ पोज देती दिख रही हैं।
आराध्या के हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान
तस्वीर में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने अपने नए हेयरस्टाइल से फैंस का ध्यान खींचा है। व्हाइट टॉप और ब्लू डैनिम जींस में वे अपनी नानी के साथ पोज देती दिख रही हैं। नानी हाउस पहुंचकर आराध्या के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही है। ग्रीन सूट में आराध्या की मामी श्रीमा राय हैं। उनके अलावा आराध्या के ममेरे भाई भी पोज देते दिख रहे हैं।
कौन हैं ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय?
श्रीमा राय एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ब्यूटी-लाइफस्टाइल ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।