फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rapper Hirandas Murali known as Vedan arrested in connection with a rape case

Rapper Vedan Arrested: दुष्कर्म मामले में रैपर वेदान गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, होगी पूछताछ

Wed, 10 Sep 2025 02:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Sep 2025 02:01 PM IST
सार

Rapper Vedan Arrested: दुष्कर्म मामले में रैपर वेदान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थ्रिक्काकारा पुलिस ने घंटों पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से वेदान की गिरफ्तारी दर्ज की। 

विज्ञापन
Rapper Hirandas Murali known as Vedan arrested in connection with a rape case
रैपर वेदान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हीरादास मुरली उर्फ रैपर वेदान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को वेदान की गिरफ्तारी दुष्कर्म से संबंधित मामले में हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक थ्रिक्काकारा पुलिस ने घंटों पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से वेदान की गिरफ्तारी दर्ज की। हालांकि, उनके जल्द ही रिहा होने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले महीने के आखिर में केरल उच्च न्यायालय ने उन्हें इस मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी।

विज्ञापन


जमानत पर होगी रिहाई
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वेदान की गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई है। अब उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। उसके बाद, कुछ और पूछताछ की जाएगी और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा'।

विज्ञापन

मंगलवार को भी की गई थी घंटों पूछताछ

रैपर वेदान को दो दिन मंगलवार और बुधवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को भी उनसे कुछ घंटों तक पूछताछ की। 


Bigg Boss 19: नीलम-शहबाज ने मृदुल तिवारी के बदले स्वभाव पर की चर्चा, बोले- उसके मुंह से मैंने गाली सुनी और…

रैपर पर लगाए गए हैं ये आरोप
केरल उच्च न्यायालय ने 27 अगस्त को रैपर को अग्रिम जमानत दे दी थी। बता दें कि रैपर वेदान पर एक महिला डॉक्टर ने शादी का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाने और बाद में उससे मुकर जाने का आरोप लगाया था। महिला ने रैपर पर 2021 और 2023 के बीच कई बार यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है।

केरल के रहने वाले हैं वेदान
रैपर वेदान का असली नाम हीरादास मुरली है। वे केरल के रहने वाले हैं और लोकप्रिय भारतीय रैपर और गीतकार हैं। 25 अक्तूबर 1994 को केरल के त्रिस्सूर में जन्मे वेदान 
को उनके ट्रैक 'कुथांथ्रम', 'कोंडल वेदान सॉन्ग', 'ला विदा', 'मुआना लोआ' और 'वॉयस ऑफ वॉइसलेस' के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed