{"_id":"671cc15e391ba469770bac28","slug":"ranvir-shorey-says-he-did-get-lot-of-attention-after-bigg-boss-ott-has-not-drastically-reshaped-his-career-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranvir Shorey: 'लोग कहते हैं रातोंरात बदलाव आ जाते हैं पर...', बिग बॉस के बाद की लाइफ पर रणवीर शौरी की दोटूक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranvir Shorey: 'लोग कहते हैं रातोंरात बदलाव आ जाते हैं पर...', बिग बॉस के बाद की लाइफ पर रणवीर शौरी की दोटूक
Sat, 26 Oct 2024 03:46 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:46 PM IST
सार
हाल ही में, रणवीर ने कहा, "मेरे पास कुछ ऑफर हैं, लेकिन शो के बाद जीवन में बहुत बदलाव नहीं आया है। लोग कहते हैं कि रातों-रात बदलाव आ जाते हैं। यह सच नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "हां, पहले से ज्यादा ध्यान दिया गया है। लेकिन मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
विस्तार
‘बिग बॉस 18’ शुरू हो चुका है और दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहा है। इस बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के प्रतियोगियों में से एक रणवीर शौरी ने शो को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया है। रणवीर शौरी को लगता है कि रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में आने से उनके करियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।
बिग बॉस से बाहर आने पर रणवीर शौरी ने साझा किया अनुभव
हाल ही में, रणवीर ने कहा, "मेरे पास कुछ ऑफर हैं, लेकिन शो के बाद जीवन में बहुत बदलाव नहीं आया है। लोग कहते हैं कि रातों-रात बदलाव आ जाते हैं। यह सच नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "हां, पहले से ज्यादा ध्यान दिया गया है। लेकिन मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि यह काम में कैसे तब्दील होता है।"
यूट्यूब पर ध्यान देंगे अभिनेता
अभिनेता ने खुलासा किया कि वह अपना काम बदल रहे हैं। रणवीर ने कहा, "मैं अपना यूट्यूब चैनल आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। शायद मैं अपने दैनिक जीवन के कुछ हिस्सों को व्लॉग के रूप में पोस्ट करूंगा। आप इसे जल्द ही देखेंगे।" अभिनेता का कहना है कि हालांकि वह वर्षों से दूसरों से सुनते आ रहे हैं कि वह अच्छे कलाकार हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उन्हें काम के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट हो रहे हैं ऑफर
उन्होंने आगे कहा, "मैं पिछले कई सालों से यह सुनता आ रहा हूं। लेकिन मैं इससे काम नहीं मिलता है। चीजें आगे बढ़ रही हैं। मुझे कुछ वेब प्रोजेक्ट ऑफर किए गए हैं। और मैं उन्हें फाइनल करने में अपना समय ले रहा हूं। कई अभिनेताओं के साथ हमेशा यही पैटर्न होता है, उनके बारे में बात की जाती है, फिर भी अगला अच्छा प्रोजेक्ट आने तक एक खामोशी छाई रहती है।" उन्होंने कहा, "देखते हैं इस बार क्या होता है।"