फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Starrer Dhurandhar Mid Night And Early Morning Shows Add After Blockbuster Opening

पहले दिन मिली जबरदस्त ओपनिंग के बाद बढ़े ‘धुरंधर’ के शोज, मुंबई में कई सिनेमाघरों में चौबीस घंटे चलेगी फिल्म

Sat, 06 Dec 2025 05:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 06 Dec 2025 05:04 PM IST
सार

Dhurandhar Shows Add: ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन देखने के बाद शोज में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Starrer Dhurandhar Mid Night And Early Morning Shows Add After Blockbuster Opening
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद निर्देशक आदित्य धर स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ लेकर आए हैं। रिलीज के बाद फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी है और प्रशंसा बटोर रही है। बड़े स्तर पर रिलीज हुई फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपए की कमाई की। पहले दिन फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब कई मल्टीप्लक्स चेन ने ‘धुरंधर’ के शोज में इजाफा किया है।

विज्ञापन

देर रात और सुबह के जुड़े शो
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार को पहले दिन ‘धुरंधर’ को मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए अब कई सिनेमाघरों में फिल्म के शोज बढ़ा दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के कई सिनेमाघरों में अब फिल्म चौबीसों घंटे दिखाई जा रही है। दर्शकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए मुंबई के कई सिनेमाघरों ने आधी रात के बाद और सुबह के नए शो बढ़ाए हैं। चकला स्थित पीवीआर संगम में ‘धुरंधर’ का शो सुबह 1:50 बजे, जबकि इरोस में आईमैक्स वर्जन का शो सुबह 6 बजे से होगा। इसी तरह पीवीआर सिटी मॉल और मूवीमैक्स सायन में भी सुबह के शो ऐड हुए हैं। जबकि मेट्रो आईनॉक्स में एक शो रात 1:30 बजे का जोड़ा गया है।

विज्ञापन

फिल्म ने पहले दिन की धुआंधार शुरुआत
शुक्रवार को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि आज दूसरे दिन भी फिल्म खबर लिखे जाने तक 8.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि, अभी ये शुरुआती आंकड़े ही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, इन फिल्मों में भी निभा चुके हैं दमदार किरदार

स्पाई-थ्रिलर है ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक स्पाई-थ्रिलर है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में देखना है कि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed