Ranveer Singh: चेहरे पर मास्क, काला चश्मा-ब्लैक सूट और एक्टर की धमाकेदार एंट्री देख हैरान फैंस; बोले- ऑन फायर
Ranveer Singh Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह के धमाकेदार लुक को देख नेटिजंस चौंक गए। देखें वीडियो।
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह इस समय अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में है। अब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनके डैशिंग लुक को देख यूजर्स हैरान हो गए हैं और शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चलिए देखें क्या है वायरल वीडयो और यूजर्स के रिएक्शंस।
रणवीर सिंह की स्वैग एंट्री ने लूटी महफिल
अभिनेता रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर जो वीडयो वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें फुल टू ब्लैक ऑउटफिट में एयरपोर्ट से बाहर आते देखा जा सकता है। अभिनेता ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहन रखा है और उसके साथ चेहरे पर मास्क और काला चश्मा लगाए दिख रहे हैं। रणवीर सिंह को देखते ही पैप्स कहते हैं कि बाबा ने आग लगा दी। वीडियो के अंत में अभिनेता ने मास्क को थोड़ा नीचे करके पैपराजी से फोटो क्लिक कराई, फिर अपनी ब्लैक कलर की ही गाड़ी में बैठ कर चले जाते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर ऑन फॉयर। दूसरे यूजर ने कहा कि अभिनेता शानदार दिख रहे हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स अभिनेता के ड्रेसिंग स्टाइल को काफी पंसद कर रहे हैं और लाल दिल वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Kush Sinha: ‘सरनेम किसी काम नहीं आता’, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश ने बताया क्यों टली थी ‘निकिता रॉय’ की रिलीज
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह के करियर की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्म की बात करें, तो उन्हें 'धुरंधर' में देखा जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होगी।