फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor has opened up about his relationship with God Animal Actor believes in Sanatana Dharma

Ranbir Kapoor: सनातन धर्म में अटूट विश्वास रखते हैं रणबीर कपूर, बताया- कैसा है भगवान के साथ उनका रिश्ता

Sun, 28 Jul 2024 04:01 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 28 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। वह नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor has opened up about his relationship with God Animal Actor believes in Sanatana Dharma
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नितेश कुमार की ये फिल्म शुरुआत से सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म में अभिनेता को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। हाल ही में रणबीर कपूर ने भगवान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। रणबीर ने एक बातचीत के दौरान अपने पिता के भगवान के साथ रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता बहुत धार्मिक थे।
विज्ञापन


बहुत धार्मिक थे ऋषि कपूर
रणबीर कपूर ने एक बातचीत में कहा, 'मेरे पिता बहुत धार्मिक थे। मेरी मां मेरे पिता से थोड़ी कम धार्मिक हैं, लेकिन इससे उन्हें खुशी मिलती, इसलिए वह ऐसा करती थीं। हमने उनके बच्चें होने नाते उन्हें देखा, जैसा कि आपने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता को देखते हैं और उन्हे फॉलो करने की कोशिश करते हैं। इसलिए मुझमें भगवान के बारे में अच्छी भावना है। मुझे बहुत पहले ही एहसास हो गया था कि मेरी अभिव्यक्ति शक्ति बहुत मजबूत है। अगर मैं भगवान से कुछ मांगता हूं, तो मुझे वह बहुत आसानी से मिल जाता है।'
विज्ञापन


भगवान के साथ कैसा है रणबीर का रिश्ता
उन्होंने कहा, 'इसलिए मैंने बहुत कम उम्र में भगवान से मांगना बंद कर दिया। मैंने सोचा कि मैं इसे बारिश के दिन के लिए बचा कर रखूंगा, जब मैं खुद से यह बात कर रहा था, तब मैं बहुत छोटा था। मुझे लगता है कि तब से मैं हर रात भगवान को धन्यवाद कहता हूं और सो जाता हूं।' रणबीर ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भगवान से कुछ नहीं मांगा। उन्होंने कहा, 'जैसे मैं चाहता हूं कि कोई फिल्म सफल हो, या मैं कुछ खरीदना चाहता हूं। मैंने कभी ऐसा नहीं मांगा। इसलिए भगवान के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। आप जानते हैं कि मैं जिस जगह पर हूं, मेरे पास जो कुछ भी है। उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। ये भगवान के साथ मेरे रिश्ते को दर्शाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन धर्म विश्वास करते हैं रणबीर
नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म के बारे में भी पढ़ रहे हैं। अभिनेता ने कहा, 'मैंने सनातन धर्म में बहुत विश्वास करना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि मैंने पिछले कुछ सालों में इसके बारे में बहुत कुछ पढ़ना शुरू किया है। मैंने इस बारे में बहुत गहराई से जाना कि यह क्या है, इसके क्या प्रभाव हैं।' 

Captain America: आखिर क्यों प्रसिद्ध हैं कैप्टन अमेरिका, स्टीव रोजर्स कैसे बना पहला अवेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed