फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir kapoor gets trolled for his casting in ramayana as a goddess ram and chinmayi sripaada supports him

Ranbir Kapoor: ‘रामायण’ में रणबीर की कास्टिंग पर भड़के यूजर्स, सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक्टर का किया समर्थन

Sun, 06 Jul 2025 09:12 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 06 Jul 2025 09:12 AM IST
सार

Ranbir Kapoor Gets Trolls For Casting In Ramayana: हाल ही में रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक जारी हुआ, जिसने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। लेकिन रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने एक्टर का समर्थन किया है। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
Ranbir kapoor gets trolled for his casting in ramayana as a goddess ram and chinmayi sripaada supports him
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : एक्स

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसके फर्स्ट लुक ने तहलका मचा दिया है। हालांकि, अभिनेता रणबीर कपूर, जो भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, उन्हें कुछ यूजर्स द्वारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। अब इस बढ़ते मामले को देख गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने अभिनेता का समर्थन किया है और इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


गायिका ने रणबीर कपूर का किया समर्थन
आगामी फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक आते ही अभिनेता रणबीर कपूर को भगवान राम का किरदार निभाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘बीफ खाने वाला अब भगवान राम का किरदार निभाएगा। बॉलीवुड को हुआ क्या है?' इसके जवाब में सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने कहा, ‘एक बाबा, जो भगवान का नाम लेता है, वो दुष्कर्मी हो सकता है और भक्त भारत में वोट पाने के लिए उसे पैरोल मिलती रह सकती है लेकिन लोग क्या खाते हैं, ये सबसे बड़ी दिक्कत है।'
विज्ञापन

 



चिन्मयी श्रीपदा के रिएक्शन पर बढ़ी बहस
गायिका की प्रतिक्रिया आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सभी अब सिंगर को टारगेट करते हुए कह रहे हैं कि वो इस मामले पर ना पड़ें और कुछ तो रणबीर कपूर की कास्टिंग की काफी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि गायिका सभी प्रतिक्रियाओं का जवाब बेबाकी से देती दिख रही हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Kavita Kaushik viral video: पति का बर्थडे मनाने निकली 'FIR' फेम मिस चौटाला, अजीब मुसीबत में फंसी; टला बड़ा हादसा

कब रिलीज होगी फिल्म? 
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दूसरी किस्त दीवाली 2027 में रिलीज होगी। अभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, वहीं सई पल्लवी मां सीता के रूप में नजर आएंगी। इनके अलावा सनी देओल हनुमान और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed