फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kavita Kaushik viral video she was in trouble while saving her dog

Kavita Kaushik viral video: पति का बर्थडे मनाने निकली 'FIR' फेम मिस चौटाला, अजीब मुसीबत में फंसी; टला हादसा

Sun, 06 Jul 2025 08:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 06 Jul 2025 08:49 AM IST
सार

FIR Fame Kavita Kaushik viral video: पति का जन्मदिन मनाने गईं कविता कौशिक के साथ एक हादसा हुआ। हादसे में वह बाल-बाल बच गईं। उन्होंने इसे वीडियो के जरिए बताया है।
 

विज्ञापन
Kavita Kaushik viral video she was in trouble while saving her dog
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी सीरियल 'एफआईआर' फेम कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि वह अपने पति का जन्मदिन मनाने के लिए एक झरने के पास गई थीं। ऐसे में उनके साथ बड़ा हादसा हुआ। हादसे में वह बाल-बाल बच गईं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik)


वायरल वीडियो में क्या है?
कविता कौशिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक झरने के पास नहाने जाती हैं। ऐसे में उनका पालतू कुत्ता उस जगह पर चला जाता है, जहां पर ज्यादा पानी है। उनका कुत्ता पानी में डूबने लगता है। फिर कविता अपने कुत्ते को बचाने के लिए पानी में चली जाती हैं। इसी दौरान पानी का बहाव तेज हो जाता है। हालांकि कविता अपने कुत्ते को बचाने में कामयाब हो जाती हैं। बाद में वह मुस्कुराते हुए कुत्ते को लेकर अपने पति के पास आती हैं।

यह खबर भी पढ़ेंPrabhas: क्या अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे थे प्रभास? बाहुबली एक्टर ने कहा था- 'यह स्वाभाविक है, लेकिन...'

यूजर्स को पसंद आया वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए कविता ने कैप्शन में लिखा है 'रोनित आपको जन्मदिन की बधाई। आपको याद दिला रही हूं कि हर पल रोमांचक है। जन्म लेने और मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।'
इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'अच्छा वीडियो है। आपका वीडियो देख कर सच में दिल खुश हो जाता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह एक शॉर्ट फिल्म है। इसमें एक्शन ग्लैमर और कुत्ते की भावनाएं हैं।'


Kavita Kaushik viral video she was in trouble while saving her dog
कविता कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम: कविता कौशिक

कविता के बारे में
कविता कौशिक ने टीवी सीरियल 'एफआईआर' से पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया है। वह 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों और ओटीटी में कई छोटे रोल किए हैं। कविता को फिल्म 'लवयापा' में देखा गया। वह एक हर्बल कॉस्मेटिक कंपनी भी चलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed