फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor and imtiaz ali movie tamasha this scene shoot 16 times piyush mishra reveals reason

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की ‘तमाशा’ के इस सीन को 16 बार किया गया था शूट, पीयूष मिश्रा ने बताई वजह

Mon, 14 Oct 2024 11:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 14 Oct 2024 11:43 PM IST
सार

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘तमाशा’ के वायरल सीन की शूटिंग के बारे में अभिनेता पीयूष मिश्रा ने चौंकाने वाली बात बताई। उन्होंने बताया कि इस सीन को 16 बार शूट किया गया था। 
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor and imtiaz ali movie tamasha this scene shoot 16 times piyush mishra reveals reason
तमाशा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'तमाशा' को इसके रिलीज के समय में मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, बाद में जब इसके छोटे-छोटे संवाद और क्लिप सोशल मीडिया पर साझा होने लगे तो यह चर्चा का विषय बनी। यह फिल्म इसमें सम्मिलित कलाकारों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण रही, क्योंकि इसने उनके अभिनय को एक नया मोड़ दिया। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और पीयूष मिश्रा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं
विज्ञापन


फिल्म के एक दृश्य को सोलह बार शूट किया
हाल ही में अभिनेता पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान, फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया और बताया कि उन्होंने फिल्म के अंत में उनके किरदार और रणबीर के बीच बातचीत वाले बेहद चर्चित लंबे दृश्य को सोलह बार शूट किया था। 
विज्ञापन

Suriya 45: 'सूर्या 45' का एलान, आरजे बालाजी संभालेंगे निर्देशन की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशों का सख्ती से किया पालन
अभिनेता पीयूष मिश्रा ने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्होंने लेखक-निर्देशक के निर्देशों का सख्ती से पालन किया और उस बेहद भावनात्मक दृश्य में कोई सुधार नहीं किया। उन्होंने साझा किया, ‘हमने इसे ठीक वैसे ही निभाया जैसा इम्तियाज ने इसे स्क्रिप्ट में लिखा था। हमने इसे सच में 16 बार किया। हालांकि, वह रीटेक नहीं थे। यह इम्तियाज अली की अजीब प्रक्रिया है। वह रीटेक नहीं करवाते।’ 

सीक्वेंस के शूट के बारे में किया खुलासा
पीयूष ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि इस सीक्वेंस को कैसे शूट किया गया था। उन्होंने कहा, शूटिंग के दौरान इम्तियाज  इसे करते रहने के लिए कहते थे और कहते थे कि उन्हें जो पसंद आएगा, वह ले लेंगे। उन्होंने मुझपर और रणबीर पर भरोसा किया और हमारा तालमेल भी बहुत अच्छा था। हम इसे करते रहे और आखिरकार उन्होंने फिल्म में वह शामिल किया जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था। लेकिन वह भाषण बहुत लंबा था। इसे ठीक उसी तरह से करने में हमें बहुत मेहनत करनी पड़ी। फिर भी, यह बहुत मजेदार था। इम्तियाज अली के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है।’
'किंग' के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं सुहाना, जिम में किया हैवी वर्कआउट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed