Hina Khan: 'पता नहीं कल क्या होगा', रॉकी जायसवाल से बोलीं हिना खान, शादी का इमोशनल वीडियो वायरल
Hina Khan Emotional Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से हाल ही में शादी की है। अब एक्ट्रेस ने शादी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रॉकी के साथ अपने रिश्ते को बयां करते हुए नजर आ रही हैं।
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान ने बुधवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। सोशल मीडिया पर अब इस शादी का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की आंखें नम कर दी हैं। इस वीडियो में हिना अपने पति रॉकी से प्यार भरे रिश्ते को बयां करते हुए नजर आ रही हैं।
हिना खान शादी वाले दिन हुईं इमोशनल
हिना खान इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं, ऐसे में उनकी शादी को लेकर लोगों की भावनाएं और भी ज्यादा जुड़ गई हैं। शादी के इस खास मौके पर हिना ने अपने जीवनसाथी रॉकी के सामने कुछ ऐसे शब्द कहे जो हर किसी के दिल को छू गए। उन्होंने कहा, ‘एक महिला को, उसकी सारी कमजोरियों और अनिश्चितताओं के साथ अपनाना आसान नहीं होता। मैं नहीं जानती कि कल क्या होगा, लेकिन इस पल तुम्हारा साथ होना मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।’
विज्ञापन विज्ञापन
रॉकी ने भी हिना के लिए बयां किया प्यार
वहीं रॉकी जायसवाल ने भी हिना के लिए अपने जज्बात बयां करते हुए कहा, ‘वो सिर्फ मेरी दुनिया नहीं हैं, वो मेरी आत्मा हैं, मेरा दिल हैं। अगर वो मुस्कुराती हैं तो सबकुछ सही लगता है। मैं चाहता हूं कि सब मिलकर उन्हें हमेशा मुस्कुराते हुए देखें। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’ इसपर हिना ने जवाब दिया, ‘मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’
हिना ने पहनी मनीष मल्होत्रा की साड़ी
इस खास मौके पर हिना ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई हल्के हरे रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रॉकी ने भी मनीष मल्होत्रा का क्रीम कलर का कुर्ता पहना। दोनों की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया।
फिल्मी है हिना और रॉकी की प्रेमकहानी
हिना और रॉकी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। उस समय हीना इस शो की लीड एक्ट्रेस थीं और रॉकी क्रू टीम का हिस्सा थे। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2017 में इन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। पिछले 13 सालों से ये दोनों एक-दूसरे के साथ हैं और हर कठिन समय में एक-दूसरे का सहारा बने रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Nagarjuna Akkineni: 'सपने को सच होते देखा', नागार्जुन ने बेटे अखिल-जैनब की शादी की तस्वीरें कीं शेयर, लिखा नोट
हिना ने खुद शेयर की तस्वीरें
हिना खान ने शादी की खबर खुद अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ साझा की थी और लिखा था, ‘आज हमारे प्यार को कानूनी रूप से नाम मिल गया है।’