फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rana Daggubati Become First Indian Celebrity Attend Wrestlemania

Rana Daggubati: रेसलमेनिया में पहुंचे ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव, इवेंट में शामिल होने वाले पहले भारतीय एक्टर बने

Mon, 21 Apr 2025 02:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 21 Apr 2025 02:08 PM IST
सार

हाल ही में साउथ के एक्टर राणा दग्गुबाती को WWE रेसलमेनिया इवेंट में देखा गया। वह पहले इंडियन सेलिब्रिटी बने हैं, जो इस इंटरनेशनल इवेंट में शामिल हुए। राणा ने भी इस इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। 

विज्ञापन
Rana Daggubati Become First Indian Celebrity Attend Wrestlemania
रेसलमेनिया में राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati

विस्तार

लास वेगास में हुए WWE रेसलमेनिया इवेंट में एक्टर राणा दग्गुबाती को देखा गया। वह इस इवेंट का हिस्सा बनकर काफी खुश नजर आए। अपनी खुशी को राणा ने फैंस के साथ साझा किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा कीं। साथ ही एक मैसेज भी लिखा है। 

विज्ञापन


तस्वीरों में दिखा एक्शन अंदाज 
राणा दग्गुबाती ने रेसलमेनिया इवेंट से जुड़ी जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, उसमें एक्टर का एक्शन अंदाज नजर आ रहा है। कहीं वह बॉक्सिंग पंच बनाते दिखे, कहीं उनके हाथ में एक क्रिकेट बैट नजर आया। इसके अलावा उन्होंने इवेंट में भी कई तस्वीरें क्लिक कीं। इसके अलावा जब राणा का नाम इवेंट में पुकारा गया तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। राणा ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उसके साथ एक मैसेज भी लिखा है, ‘जाने-पहचाने से चेहरे और रेसलमेनिया में मैं। जो लाइन क्रॉस किया वाे गया।’ 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


फैंस ने दिए गजब रिएक्शन 
राणा दग्गुबाती की तस्वीरों पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। राणा को रेसलमेनिया में देखकर फैंस को ‘बाहुबली’ फिल्म का किरदार भल्लालदेव याद आ गया। इस फिल्म में राणा ने यह किरदार निभाया था। भल्लालदेव ने फिल्म में एक सांड को मार गिराया था। यह एक ताकतवर किरदार था। फैंस ने राणा की पोस्ट में कुछ मीम्स भी साझा किए, जो भल्लालदेव से जुड़े थे। 

जल्द रिलीज होगी ये सीरीज
जल्द ही राणा दग्गुबाती की एक वेब सीरीज भी रिलीज होगी। वह राणा नायडू सीजन 2 में नजर आएंगे। इस एक्शन सीरीज के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी सराहा था। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed