Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Stars Review Badshah Rishab Shetty Rithvik Dhanjani Nadiadwala Praise Ranbir Kapoor Yash Movie

रामायण: ऋषभ शेट्टी ने रणबीर कपूर की फिल्म को बताया गर्व का पल, बादशाह ने मूवी की तारीफ में कही ये बात

Thu, 05 Nov 2026 09:55 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 09:55 AM IST
सार

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
  • फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
  • वहीं, बॉलीवुड और टीवी के भी कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने मूवी देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है।

विज्ञापन
Ramayana Stars Review Badshah Rishab Shetty Rithvik Dhanjani Nadiadwala Praise Ranbir Kapoor Yash Movie
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सिनेमा में जब भी रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की बात होती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' भी अपनी भव्यता, शानदार स्टारकास्ट और पौराणिक कहानी को नए अंदाज में पेश करने को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी।
विज्ञापन


अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई है, तो दर्शकों के बीच इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि फिल्म देखने के बाद आम लोगों के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपना रिव्यू शेयर किया है।
विज्ञापन


अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने रणबीर कपूर की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बताया है, वहीं मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने भी फिल्म की तारीफ की। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर 'रामायण' को लेकर किन सितारों ने क्या कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Stars Review Badshah Rishab Shetty Rithvik Dhanjani Nadiadwala Praise Ranbir Kapoor Yash Movie
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले ऋषभ शेट्टी?
साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमारी कालजयी कहानियों और संस्कृति को इतने बड़े पैमाने पर जीवंत होते देखना वाकई कुछ बहुत खास है। भारतीय सिनेमा के लिए यह गर्व का क्षण है।'
 

Ramayana Stars Review Badshah Rishab Shetty Rithvik Dhanjani Nadiadwala Praise Ranbir Kapoor Yash Movie
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
अर्जुन रामपाल ने लिखी ये बात
अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'राम जी रामपाल के घर आए। मेरा दिल गर्व और प्यार से भर गया, जब मेरा बेटा भगवान राम की एक मूर्ति घर लाया और उन्हें अपना नया पसंदीदा सुपरहीरो बताया। कल दुनिया और एक पूरी नई पीढ़ी रामायण से परिचित होगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)




नाडियाडवाला ने किया पोस्ट
वहीं, एस नाडियाडवाला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैरान, अभिभूत और अभी भी इस असाधारण अनुभव को शब्दों में बयां करने की कोशिश कर रहा हूं। पूरी कास्ट और क्रू, हर आर्टिस्ट और टेक्नीशियन जिन्होंने इस बड़े विजन में अपना दिल लगाया है - टेक अ बो! हम हर फ्रेम में प्यार, पैशन और इमोशंस महसूस कर सकते हैं।

Ramayana Stars Review Badshah Rishab Shetty Rithvik Dhanjani Nadiadwala Praise Ranbir Kapoor Yash Movie
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम@badboyshah
बादशाह ने शेयर किया वीडियो
सिंगर-रैपर बादशाह में एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया, उसमें उन्होंने कहा कि कल मैंने रामायण देखी। कौनसा ऐसा सीन है, जिसपर आपके रोंगटे खड़े नहीं हुए। एक्टिंग... नहीं वो जो किरदार के साथ एक होना है न फिर चाहें रणबीर कपूर हो यश हो, साई पल्लवी हो या फिर रवि दुबे... हर किसी ने अपने किरदार से दिल जीत लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)


Ramayana Stars Review Badshah Rishab Shetty Rithvik Dhanjani Nadiadwala Praise Ranbir Kapoor Yash Movie
'रामायण'-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
करण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'रामायण... एक ऐसी कहानी जो हमारी संस्कृति की रग-रग में बसी है। एक ऐसी कहानी जिसे सुनते-देखते कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। एक ऐसी कहानी जो मूल्यों, परंपराओं और शुद्ध मानवता की मिसाल है। आपने इसे पढ़ा है, देखा है, सुनाया है... लेकिन फिर भी, इसके सिनेमाई रूपांतरण को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं 'रामायण' की पूरी टीम के हर सदस्य को सलाम करता हूं, उनकी तारीफ करता हूं और उनके प्रति गहरा सम्मान रखता हूं। हम सब बस सपने देख सकते हैं, लेकिन उन्होंने सच में इसे कर दिखाया।'

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed