फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Movie Actor Sunny Deol meets Satinder Sartaaj Praised dhurandhar Movie jaiye sajna Singer

इस 'धुरंधर' सिंगर के फैन हैं सनी देओल; मुलाकात के बाद की तारीफ; कहा- इनके गानों ने मेरी फिल्म को खास बना दिया

Sun, 05 Apr 2026 04:14 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 05 Apr 2026 04:14 PM IST
सार

Sunny Deol Meets Satinder Sartaaj: सनी देओल इन दिनों फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने सिंगर सतिंदर सरताज से मुलाकात की। उन्होंने सरताज की तारीफ में एक पोस्ट भी शेयर किया है। 

विज्ञापन
Ramayana Movie Actor Sunny Deol meets Satinder Sartaaj Praised dhurandhar Movie jaiye sajna Singer
सनी देओल-सतिंदर सरताज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर सिंगर सतिंदर सरताज इन दिनों फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के 'जाइए सजना' गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की तरह ही यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में अभिनेता सनी देओल ने सरताज के संगीत की तारीफ की है। साथ ही बताया कि उनकी एक आगामी फिल्म में भी सरताज के गाने हैं। हाल ही में ऐसा संयोग बना कि सनी देओल की सरताज के साथ मुलाकात हुई। इसके बाद सनी देओल ने उनकी तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन

Ramayana Movie Actor Sunny Deol meets Satinder Sartaaj Praised dhurandhar Movie jaiye sajna Singer
सनी देओल-सतिंदर सरताज - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी देओल की 'गबरू' में हैं सरताज के दो गान
सनी देओल ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सरताज से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि उनकी आगामी फिल्म 'गबरू' में सरताज के दो गाने हैं। सनी देओल ने लिखा है, 'जब से मैंने साल 2021 में पहली बार उनका संगीत सुना, उनके गाने मेरे साथ रहे हैं। मेरे पास उनके गानों की एक प्लेलिस्ट है, जिसे मैं ज्यादातर समय सुनता रहता हूं'। 

संगीत के म्यूजिक के कायल हैं सनी देओल
सनी देओल ने आगे लिखा है, 'मैंने अपनी खास फिल्म 'गबरू' के लिए उनसे दो गानों के लिए संपर्क किया था। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। उन दोनों गानों ने फिल्म को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है, लेकिन उस समय हमें मिलने का मौका कभी नहीं मिला। आखिरकार, हम मिले... और हमने साथ में एक खूबसूरत शाम बिताई। मुझे सचमुच सरताज का संगीत बहुत पसंद है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana Movie Actor Sunny Deol meets Satinder Sartaaj Praised dhurandhar Movie jaiye sajna Singer
सनी देओल और सतिंदर सरताज का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी 'गबरू'?
बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'गबरू' 08 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी देओल फिलहाल नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। वे भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed