फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Gopal Varma Wants Sandeep Reddy Vanga Direct His Cult Film Satya

Ram Gopal Varma: क्या हो अगर RGV की यह फिल्म डायरेक्ट करें संदीप रेड्डी वांगा, डायरेक्टर ने जताई इच्छा

Mon, 31 Mar 2025 06:14 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 31 Mar 2025 06:14 PM IST
सार

Ram Gopal Varma: रामगोपाल वर्मा एक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें एक अलग तरह का निर्देशक माना जाता है। अब राम गोपाल वर्मा ने अपनी इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए संदीप रेड्डी वांगा का नाम लिया है। जानिए कौनसी है वो फिल्म।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Wants Sandeep Reddy Vanga Direct His Cult Film Satya
संदीप रेड्डी वांगा और राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sandeepreddy.vanga और @rgvzoomin

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वो चाहते हैं कि 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्में बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा उनकी एक कल्ट फिल्म का रिमेक बनाएं। राम गोपाल वर्मा ने ये बात हाल ही में एक बातचीत के दौरान कही।

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा ने लिया ‘सत्या’ का नाम
हाल ही में निर्देशक राम गोपाल वर्मा फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान जब उनसे ये पूछा गया कि अगर उनकी किसी एक फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा को डायरेक्ट करना हो, तो वो कौनसी फिल्म होगी। इस पर राम गोपाल वर्मा ने तुरंत ही जवाब देते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी कल्ट फिल्म ‘सत्या’ को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट करें। जाहिर है कि 1998 में आई ‘सत्या’ ने भारतीय सिनेमा में एक बड़ा बदलाव लाया था। ये फिल्म बॉलीवुड की एक कल्ट फिल्म मानी जाती है। इसने फिल्म निर्माताओं की एक पीढ़ी को भी प्रेरित किया है। 

विज्ञापन

संदीप रेड्डी वांगा को पसंद है ‘सत्या’
संदीप रेड्डी वांगा कई मौकों पर ‘सत्या’ फिल्म को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। वो राम गोपाल वर्मा के भी काफी बड़े फैन हैं और सत्या की अक्सर तारीफ करते हैं। संदीप ये भी कह चुके हैं कि उनके ऊपर ‘सत्या’ फिल्म का काफी प्रभाव है और ये उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kriti Sanon-R balki: आर बाल्की की नई फिल्म में काम करेंगी कृति सेनन? वायरल वीडियो से हुईं अटकलें तेज

राम गोपाल वर्मा के करियर के लिए गेमचेंजर साबित हुई ‘सत्या’
इस बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्मों में संगीत और साउंड के इस्तेमाल और उसके प्रति अपने अपने लगाव को लेकर भी बात की। वो अपनी फिल्मों के संगीत में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। निर्देशक ने ये स्वीकार किया कि ‘सत्या’ उनके करियर के लिए एक गेमचेंजर साबित हुई थी। जिसने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप निर्देशकों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan Eid: ईद मनाने साथ आया आमिर खान का परिवार, जानिए कौन-कौन हुआ जश्न में शामिल

बॉलीवुड की कल्ट फिल्म है ‘सत्या’
1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ उस समय मुंबई में जारी गैंगस्टर वॉर पर आधारित है। फिल्म में मुंबई में उस समय फैले अंडरवर्ल्ड की डॉन की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने भीखू म्हात्रे का किरदार निभाया है। इस फिल्म की गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed