Kriti Sanon-R balki: आर बाल्की की नई फिल्म में काम करेंगी कृति सेनन? वायरल वीडियो से हुईं अटकलें तेज
Kriti Sanon-R balki: कृति सेनन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि अभिनेत्री जल्द ही नई फिल्म में नजर आ सकती हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को आखिरी बार 2024 की फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया था। दर्शकों को बेसब्री से कृति की नई फिल्म का इंतजार है। अब कृति को हाल ही में मुंबई के बांद्रा में फिल्म निर्माता आर बाल्की के ऑफिस में देखा गया। कृति और निर्देशक की इस मुलाकात से इन अटकलों को हवा मिलीं कि जल्द ही वे दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।
आर बाल्की के साथ करेंगी नई फिल्म पर काम?
नए प्रोजेक्ट की अफवाहों को हवा देने के अलावा कृति के आर बाल्की के ऑफिस जाने के दौरान अपने लुक से भी सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान वह अपने फैशनेबल लुक में नजर आईं। यूजर्स को उम्मीद है कि आर बाल्की और कृति साथ में काम कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में न तो आर बाल्की की ओर से और न ही कृति सेनन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।
Sikandar Day 1 BO Collection: साजिद का पहले दिन 54 करोड़ कलेक्शन का दावा, ग्रोक बोला, ये बस प्रचार का गुब्बारा
कृति का लुक
कृति सेनन ने इस दौरान पैपराजी का अभिवादन किया, लेकिन अभिनेत्री ने तस्वीरें लेने के लिए रुकी नहीं और जल्दी में थीं। कृति को बैगी डेनिम्स, मैचिंग हैंडबैग और गहरे रंग के सनग्लासेस के साथ ग्रे स्लीवलेस टॉप में देखा गया। इससे पहले 'द क्रू' के एक साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए कृति ने अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अपने बालों को छोटा करती हुई दिखाई दे रही थीं।
Kriti spotted for a meeting at r balki's office. OMG i wanna know what is this for 👀 !! pic.twitter.com/FprPvbBa2Q
— ꨄ (@evelynstheo) March 30, 2025
Aamir Khan Eid: ईद मनाने साथ आया आमिर खान का परिवार, जानिए कौन-कौन हुआ जश्न में शामिल
'तेरे इश्क में' फिल्म में नजर आएंगी कृति
इस बीच, कृति आनंद एल राय की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ अभिनय कर रही हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। जनवरी में जारी किए गए टीजर में कृति को एक रहस्यमय भूमिका में दिखाया गया था।