अभिनेता राम चरण ने पत्नी उपासना संग पीएम मोदी से की मुलाकात, शेयर की तस्वीरें; बोले- ‘सम्मानित महसूस कर रहा’
Ram Charan With Modi: अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।
विस्तार
साउथ अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। यह मुलाकात तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता पर केंद्रित रही, जिसका उद्देश्य तीरंदाजी के खेल को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना है।
'प्रधानमंत्री से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहे'
अभिनेता राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वो अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला संग पीएम मोदी से मुलाकात करते दिख रहे हैं। इसे साझा करते हुए एक्टर ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अनिल कामिनेनी गारू के नेतृत्व में दुनिया की पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता के लिए बधाई। तीरंदाजी की विरासत को संरक्षित करने और इसे दुनिया भर में बढ़ावा देने की दिशा में यह हमारा एक छोटा सा कदम है। सभी एथलीटों को बधाई, हमें उम्मीद है कि और भी कई लोग इस अद्भुत खेल से जुड़ेंगे।'
Honoured to meet Prime Minister Shri @narendramodi Ji the success of the world’s first Archery Premier League, led by Anil Kamineni Garu.
विज्ञापन विज्ञापन
This is our small step to preserve the legacy of archery and promote it worldwide. Congratulations to all the athletes, we hope many more… pic.twitter.com/nzkUbsw9VT — Ram Charan (@AlwaysRamCharan) October 11, 2025
यह खबर भी पढ़ें: फिल्म 'कत्लन: द हंटर' का पोस्टर हुआ जारी, एंटोनी वर्गीज का खतरनाक लुक आया सामने
एक नजर राम चरण के करियर पर
राम चरण साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में शुमार हैं। उन्होंने कई जबरदस्त फिल्में की हैं। हाल ही में उन्होंने सिनेमाई दुनिया में 18 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेता को अगली बार 'पेद्दी' फिल्म में देखा जाएगा। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।