फिल्म 'कत्लन: द हंटर' का पोस्टर हुआ जारी, एंटोनी वर्गीज का खतरनाक लुक आया सामने
Kattalan First Look Poster Out: एंटोनी वर्गीज की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'कत्लन- द हंटर' का पहला पोस्टर जारी किया गया है। अभिनेता के पहले लुक को देखते हुए फैंस भी काफी एक्साटेड हो गए हैं।
विस्तार
जन्मदिन पर मिला खास तोहफा
11 अक्टूबर को जन्मदिन के मौके पर एंटोनी वर्गीज के लिए मेकर्स ने यह पोस्टर रिलीज किया। सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए टीम ने उन्हें विश करते हुए लिखा, 'हेपी बर्थडे चैंप'। फैंस ने भी इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों और तारीफों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Cubes Entertainments®️ (@cubesentertainments)
फिल्म की कहानी और निर्देशन
‘कत्लन- द किलर’ का निर्देशन कर रहे हैं डेब्यू डायरेक्टर पॉल जॉर्ज, जो इस फिल्म से मलयालम इंडस्ट्री में अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। यह फिल्म हाथीदांत की तस्करी की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है और इसमें एंटनी को एक रफ-टफ, एक्शन हीरो के रूप में पेश किया गया है। कहानी में एक्शन के साथ-साथ ग्रे शेड्स वाला ड्रामा भी देखने को मिलेगा। मेकर्स का दावा है कि फिल्म का हर फ्रेम दर्शकों को 'ग्लोरियस विजुअल एक्शन' का अनुभव देगा।
यह खबर भी पढ़ें: हिंदुत्व पर हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का बयान, कहा- हिंदू होने पर गर्व; नीम करोली बाबा को दिया श्रेय
थाईलैंड में शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
हाल ही में खबर आई थी कि एंटनी को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। थाईलैंड में फिल्माए जा रहे एक बड़े एक्शन सीन में वह एक हाथी से जुड़ी स्टंट सीक्वेंस के दौरान घायल हो गए थे। डॉक्टरों की सलाह पर शूट को दो हफ्तों के लिए रोका गया है ताकि एक्टर पूरी तरह से रिकवर कर सकें। इसके बावजूद, टीम ने पोस्टर रिलीज का वादा निभाया और तय तारीख पर पहला लुक फैंस के सामने लाया।
संगीत और प्रोडक्शन टीम
फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं अजनीश लोकनाथ, जिन्होंने 'कांतारा' जैसी सुपरहिट फिल्म के लिए म्यूजिक दिया था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि फिलहाल फर्स्ट लुक के साथ थीम म्यूजिक रिलीज नहीं किया गया है क्योंकि वह दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। लेकिन मेकर्स ने भरोसा दिलाया है कि अगले प्रोमो में दर्शक 'कत्लन' की धमाकेदार बीजीएम सुन सकेंगे। फिल्म का निर्माण शरीफ मोहम्मद कर रहे हैं, जो 'मार्को' फिल्म के लिए जाने जाते हैं।
एंटोनी वर्गीज के अपकमिंग प्रोजेक्ट्सी
'कत्लन' के अलावा एंटोनी जल्द ही एक और बड़े प्रोजेक्ट 'आई एम गेम' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार दुलकर सलमान दिखाई देंगे। पोस्टर रिलीज के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एंटनी का यह नया अवतार “भारी और दमदार” है। मलयालम इंडस्ट्री में यह फिल्म एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है क्योंकि इसमें रियलिज्म और सिनेमैटिक ग्रैंड्योर का शानदार मिश्रण दिखने वाला है।