रामचरण-जान्हवी कपूर की 'पेद्दी' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी; मिला U/A सर्टिफिकेट; जानिए कितना होगा रनटाइम?
Peddi Cleared By CBFC: रामचरण और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज को कुछ दिन बाकी हैं। इससे पहले फिल्म सेंसर बोर्ड से क्लियर हो गई है। फिल्म से कुछ सीन हटाए गए हैं। जानिए इसका रनटाइम कितना होगा?
विस्तार
रामचरण अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले सीबीएफसी की तरफ से इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर बोर्ड की तरफ से कराए गए कुछ एडिट के बाद फिल्म के रनटाइम का खुलासा हो गया है।
कितनी होगी फिल्म की अवधि?
फिल्म 'पेद्दी' बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। निर्माताओं के अनुसार, 'पेद्दी' का फाइनल रनटाइम 189 मिनट है यानी यह फिल्म तीन घंटे और 9 मिनट लंबी होगी। कथित तौर पर, सर्टिफिकेशन से जुड़ी जानकारी 22 मई, 2026 को जारी की गई थी।
फिल्म में दिया गया संशोधन का सुझाव
सर्टिफिकेशन प्रोसेस के तहत CBFC ने फिल्म में कुछ बदलावों का सुझाव दिया। यह फिल्म ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कुछ गाली-गलौज वाले शब्द थे, जिन्हें सेंसर के सुझाव पर म्यूट किया गया है। 'चिकिरी चिकिरी' गाने के कुछ द्विअर्थी बोलों को बदलने का आदेश सेंसर बोर्ड की तरफ से दिया गया है। फिल्म की यूनिट की तरफ से इसके लिए सहमति दे दी गई है।
#PEDDI Certified U/A with 3 hours 9 minutes duration pic.twitter.com/tcFV1dz3pD
— Karthik Ravivarma (@Karthikravivarm) May 23, 2026
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसके अलावा फिल्म से 'राजस्थान' शब्द और एक समुदाय का जिक्र हटाया गया है। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म की अवधि तीन घंटे 9 मिनट है। फिल्म 'पेद्दी' में रामचरण लीड रोल अदा कर रहे हैं। वहीं, जान्हवी कपूर अचियम्मा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 04 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज शनिवार को भोपाल में फिल्म का म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया है।