{"_id":"67c447ab14fda81f7f0e7302","slug":"ram-charan-and-janhvi-kapoor-is-ready-to-shoot-next-schedule-of-rc16-in-this-city-see-details-as-per-reports-2025-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RC16: जान्हवी कपूर और राम चरण ‘आरसी 16’ के अगले शेड्यूल के लिये तैयार! इस शहर में कर सकते हैं शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
RC16: जान्हवी कपूर और राम चरण ‘आरसी 16’ के अगले शेड्यूल के लिये तैयार! इस शहर में कर सकते हैं शूटिंग
Sun, 02 Mar 2025 05:29 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:29 PM IST
सार
RC16: राम चरण की फिल्म ‘आरसी 16’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। इसके अगले शेड्यूल की शूटिंग दिल्ली में हो सकती है।
विज्ञापन
आरसी 16
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर साउथ इंडियन अभिनेता राम चरण के साथ आगामी फिल्म ‘आरसी 16’ में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनो अब फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए कमर कस रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म का अगला शेड्यूल किस शहर में शूट होगा।
इस शहर में शूट होगा अगला शेड्यूल
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण और जान्हवी की फिल्म का अगला शेड्यूल कथित तौर पर नई दिल्ली में होने वाला है। हालांकि, फिल्म की टीम या अभिनेताओं की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। इसे लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। एआर रहमान इस फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, फोटो देख यूजर्स ने की तारीफ
विज्ञापन
फिल्म के लिए राम चरण ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
राम चरण के फैंस को इस फिल्म का इंतजार है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अभिनेता ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जो दर्शकों को चौंका देगा। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म के लिए राम चरण ने अपने लुक को भी बदला है, जो एक दम अलग होगा।
यह खबर भी पढ़ें: Oscars 2025 Nomination List: ‘ऑस्कर अवॉर्ड 2025’ शुरू होने में बचे बस चंद घंटे, देखिए नॉमिनेशन लिस्ट
राम चरण और जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट
राम चरण को आखिरी बार ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। यह फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आईं। वहीं, जान्हवी कपूर को आखिरी बार जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ 'देवरा: पार्ट 1' में देखा गया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन