Oscars 2025 Nomination List: ‘ऑस्कर अवॉर्ड 2025’ शुरू होने में बचे बस चंद घंटे, देखिए नॉमिनेशन लिस्ट
Oscars 2025 Nomination List: 97वें अकादमी अवॉर्ड को शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में यह शुरू होगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। आइए इससे देखते हैं ऑस्कर नॉमिनेशन की लिस्ट…
विस्तार
97वें अकादमी अवॉर्ड का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बस कुछ ही घंटों में बहुप्रतीक्षित समारोह शुरू हो जाएगा। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च यानी सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। इस साल भारत की ओर से एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ ने लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। यह समारोह शुरू हो उससे पहले देख लेते हैं ऑस्कर नॉमिनेशन लिस्ट।
‘ऑस्कर अवॉर्ड 2025’ को कौन करेगा होस्ट?
इस साल ‘ऑस्कर अवॉर्ड 2025’ को कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे। वह पहली बार ऑस्कर को होस्ट करने जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले वह 2002 और 2006 में एमी अवार्ड्स को होस्ट कर चुके हैं।
‘ऑस्कर अवॉर्ड 2025’ नॉमिनेशन लिस्ट:
बेस्ट पिक्चर
अनोरा
द ब्रूटलिस्ट
ए कम्प्लीट अननोन
कॉन्क्लेव
ड्यून: पार्ट टू
एमिलिया पेरेज
आई एम स्टिल हियर
निकेल बॉयज
द सब्सटेंस
विकेड
बेस्ट डायरेक्टर
शॉन बेकर, अनोरा
ब्रैडी कॉर्बेट, द ब्रूटलिस्ट
कोराली फार्गेट, द सब्सटेंस
जैक्स ऑडियार्ड, एमिलिया पेरेज
जेम्स मैंगोल्ड, ए कम्प्लीट अननोन
बेस्ट एक्ट्रेस
सिंथिया एरिवो, विकेड
कार्ला सोफिया गस्कॉन, एमिलिया पेरेज
मिकी मैडिसन, अनोरा
डेमी मूर, द सब्सटेंस
फर्नांडा टोरेस, आई एम स्टिल हियर
बेस्ट एक्टर
एड्रियन ब्रॉडी, द ब्रूटलिस्ट
टिमोथी चालमेट, ए कम्प्लीट अननोन
कोलमैन डोमिंगो, सिंग सिंग
राल्फ फिएनेस, कॉन्क्लेव
सेबेस्टियन स्टेन, द अप्रेंटिस
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
यूरा बोरिसोव, अनोरा
कीरन कल्किन, ए रियल पेन
एडवर्ड नॉर्टन, ए कम्प्लीट अननोन
गाय पीयर्स, द ब्रूटलिस्ट
जेरेमी स्ट्रॉन्ग, द अप्रेंटिस
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
मोनिका बारबरो, ए कम्प्लीट अननोन
एरियाना ग्रांडे, विकेड
फेलिसिटी जोन्स, द ब्रूटलिस्ट
इसाबेला रोसेलिनी, कॉन्क्लेव
जो सलदाना, एमिलिया पेरेज
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
ए कम्प्लीट अननोन
कॉन्क्लेव
ग्लेडिएटर II
नोस्फेरातु
विकेड
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म
ए लाइन
अनुजा
आई एम नॉट ए रोबोट
द लास्ट रेंजर
द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंट
बेस्ट एनिमेटेड फीचर
फ्लो
इनसाइड आउट 2
मेमोइर ऑफ ए स्नेल
वालेस एंड ग्रोमिट
द वाइल्ड रोबोट