फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakshabandhan 2026: Salman Khan SRK Saif Ali Khan and Arjun Kapoor protective brothers Of Bollywood

रक्षाबंधन 2026: अर्जुन कपूर से सलमान खान तक; बहनों की जिंदगी में अभिभावक जैसा ख्याल रखते हैं ये सितारे

Fri, 28 Aug 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

Rakshabandhan Special 2026: आज शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड के उन सुपरस्टार एक्टर्स के बारे में, जो अपनी बहनों के लिए गार्जियन की तरह हैं।

विज्ञापन
Rakshabandhan 2026: Salman Khan SRK Saif Ali Khan and Arjun Kapoor protective brothers Of Bollywood
बॉलीवुड के भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी त्योहार की रौनक देखी जा रही है। कई सेलिब्रिटी भाई-बहनों ने खुशियों का यह त्योहार मनाया है। राखी के इस खास उत्सव पर आज हम आपको इंडस्ट्री के उन भाईयों से रूबरू करा रहे हैं, जो अपनी बहनों की जिंदगी में अभिभावक की तरह ख्याल रखते हैं। जानिए

विज्ञापन

Rakshabandhan 2026: Salman Khan SRK Saif Ali Khan and Arjun Kapoor protective brothers Of Bollywood
अंशुला कपूर और अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

अंशुला पर जान छिड़कते हैं अर्जुन कपूर 
अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला का बेहद ख्याल रखते हैं। दोनों के बीच जबर्दस्त बॉन्ड है। अर्जुन और अंशुला प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी के बच्चे हैं। मोना शौरी इस दुनिया में नहीं हैं। अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन का हर कदम पर साथ देते हैं। वे अंशुला के सेफ स्पेस हैं और इमोशनल सपोर्ट करते हैं। 
अंशुला इस साल रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। अंशुला की विदाई के वक्त अर्जुन कपूर काफी इमोशनल नजर आए थे। अर्जुन अंशुला ही नहीं, बल्कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियों खुशी और जान्हवी का भी पूरा ख्याल रखते हैं। खुशी-जान्हवी भी अर्जुन को राखी बांधती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

Rakshabandhan 2026: Salman Khan SRK Saif Ali Khan and Arjun Kapoor protective brothers Of Bollywood
सलमान खान-अर्पिता खान - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma

गजब है सलमान खान और अर्पिता की बॉन्डिंग
सलमान खान यूं तो इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से ही मशहूर हैं। वे किसी की भी मदद के लिए आगे रहते हैं। मगर, जब बात भाई वाली ड्यूटी की आती है तो वे एक प्रोटेक्टिव भाई हैं। अलवीरा और अर्पिता दोनों का वे खूब ख्याल रखते हैं। अर्पिता के साथ तो उनकी बॉन्डिंग कमाल की है। वे हरदम अपनी इस छोटी बहन को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन

Rakshabandhan 2026: Salman Khan SRK Saif Ali Khan and Arjun Kapoor protective brothers Of Bollywood
शाहरुख खान-शहनाज लालारुख - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान 
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक उम्दा इंसान हैं। रिश्तों के बात आती है तो वे एक अच्छे पति और शानदार पिता हैं। इसी तरह वे भाई भी बेमिसाल हैं। यूं तो शाहरुख खान की बहन उनसे पांच से छह साल बड़ी हैं, जिनका नाम शहनाज लालारुख खान है। मगर, किंग खान अपनी बड़ी बहन का पूरा ख्याल रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लालारुख खान भी अभिनेता के परिवार के साथ उनके बंगले 'मन्नत' में रहती हैं।
शाहरुख की बड़ी बहन पढ़ाई में बेहद होशियार रही हैं। मगर, माता-पिता के निधन के बाद उन्हें सदमा लगा और वे अवसाद में चली गई थीं। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि माता-पिता के जाने के बाद लालारुख लंबे समय तक काफी गुमसुम और असहज रहीं। मुश्किल वक्त में शाहरुख ने हमेशा एक मजबूत सहारे की तरह उनका ख्याल रखा। आज भी वे भाई का फर्ज बखूबी निभा रहे हैं। 
शाहरुख खान की राखी बहन की बात करें तो पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें राखी बांधती हैं।

Rakshabandhan 2026: Salman Khan SRK Saif Ali Khan and Arjun Kapoor protective brothers Of Bollywood
सैफ अली खान-सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की दो छोटी बहनें सबा अली खान और सोहा अली खान हैं। एक्टर दोनों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। हालांकि, सैफ इस रिश्ते में बराबरी का दर्जा देने में यकीन रखते हैं। जरूरत पड़ने पर वे अपनी छोटी बहन सबा से सलाह लेते हैं और वे बड़े भाई का मार्गदर्शन करती हैं।

Rakshabandhan 2026: Salman Khan SRK Saif Ali Khan and Arjun Kapoor protective brothers Of Bollywood
कृतिका, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की छोटी बहन डॉ. कृतिका तिवारी पेशे से एक डॉक्टर (एमडी) और हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट हैं। एक्टर अक्सर छोटी बहन के साथ हंसी-मजाक वाले वीडियो शेयर करते हैं। जहां बात सुरक्षा, सलाह और सपोर्ट की आती है तो वे हरदम अपनी बहन का साथ निभाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed