फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadavs Wife Radha Yadav Clarifies Actor Is NOT Out Of Tihar Jail gives latest update

राजपाल यादव के जेल से बाहर आने की खबरों पर पत्नी राधा ने दिया बयान, बताई मौजूदा स्थिति

Sun, 15 Feb 2026 06:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Feb 2026 06:56 PM IST
सार

Rajpal Yadav Wife Statement: राजपाल यादव को लेकर खबरें आईं कि एक्टर जेल से बाहर आ गए हैं। इस मामले में उनकी पत्नी राधा यादव ने एक बयान दिया है।

विज्ञापन
Rajpal Yadavs Wife Radha Yadav Clarifies Actor Is NOT Out Of Tihar Jail gives latest update
राजपाल यादव, राधा यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में सुर्खियों में हैं। इस बीच मीडिया में खबरें आईं कि वह जमानत पर रिहा हो गए हैं। हालांकि उनकी पत्नी राधा यादव ने उनके तिहाड़ जेल में रहने को लेकर चल रही अटकलों पर बात की है। उन्होंने अब साफ किया है कि अभिनेता अभी भी कस्टडी में हैं और कोर्ट की अगली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजपाल को लेकर फैसी अफवाहें
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में राधा ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि एक्टर को पहले ही रिहा कर दिया गया है। राजपाल का सलमान खान को धन्यवाद देते हुए एक पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद यह अफवाहें फैलीं। इससे लोगों ने अंदाजा लगाया कि उन्हें राहत मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राधा यादव ने दी जानकारी
राधा यादव ने कहा 'अभी तक, वह (राजपाल यादव) तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आए हैं। जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार (16 फरवरी) को होनी है।' जब उनकी हालत के बारे में पूछा गया, तो राधा ने उनकी सेहत के बारे में कहा, 'जहां तक मुझे पता है, वह ठीक हैं।'
विज्ञापन

Rajpal Yadavs Wife Radha Yadav Clarifies Actor Is NOT Out Of Tihar Jail gives latest update
राजपाल यादव - फोटो : एएनआई
जल्द ही जेल से बाहर आएंगे एक्टर
उम्मीद भरे अंदाज में राधा ने कहा 'हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही बाहर आ जाएंगे। अभी मैं बस इतना ही कह सकती हूं। एक बार राजपाल जी बाहर आ जाएंगे, तो वह आपसे और मीडिया से बात कर पाएंगे और मामले पर और सफाई दे पाएंगे।'

क्या है मामला?
आपको बता दें कि राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में फंसे हैं। राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के की वजह से वह कर्ज नहीं चुका पाए। यह मामला अदालत में पहुंचा। ब्याज मिलाकर बकाया रकम लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। कर्ज न चुका पाने के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में 05 फरवरी को सरेंडर किया। तब से वह जेल में हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed