Rajkummar Rao: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के प्रचार में जुटे राजकुमार राव, साझा कीं फिल्म की झलकियां
राजकुमार राव को उनके प्रशंसक उनकी शानदार एक्टिंग और हैंडसम लुक्स के कारण पसंद करते हैं। अब अभिनेता अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट प्लेफुल फोटो शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'विक्की का शूट वाला वीडियो'। राजकुमार राव की इस फोटो पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फोटो में विक्की मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों ने इस पर कई तरह के कमेंट किए हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'शानदार एक्टिंग राजकुमार भाई जी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बहुत ही शानदार एक्टर हैं'।
राजकुमार राव इन दिनों 'स्त्री 2' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ ही उनकी अगली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इससे पहले उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'मालिक' की घोषणा की थी। राजकुमार राव ने इस फिल्म का पहला लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है. शूट शुरू हो चुका है, जल्द ही मुलाकात होगी'। इस पोस्टर को भी राजकुमार के प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया।
बता दें 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' एक शादीशुदा जोड़े की शादी की रात के रोमांटिक पलों की वीडियो वाली सीडी की खोने और उसकी खोज की कहानी है, जो अपने रिश्ते को मसाला देने के लिए एक सीडी बनाते हैं, लेकिन अगली सुबह उठने पर वह सीडी के साथ सीडी प्लेयर तक गायब हो जाता है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है।