फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao and Wamiqa gabbi Starrer Bhool Chuk Maaf will be release in Theatres On May 23

Bhool Chuk Maaf: इस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', निर्माताओं ने किया एलान

Thu, 15 May 2025 07:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 May 2025 07:21 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf New Release Date: फिल्म 'भूल चूक माफ' के मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इससे पहले यह फिल्म 16 मई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन
Rajkummar Rao and Wamiqa gabbi Starrer Bhool Chuk Maaf will be release in Theatres On May 23
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष ने देश और फिल्म इंडस्ट्री को काफी प्रभावित किया है। मौजूदा स्थिति के साथ एकजुटता दिखाते हुए, कई गायकों ने अपने संगीत कार्यक्रम स्थगित कर दिए। कई फिल्ममेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज टाल दी। जिन फिल्मों की रिलीज टाली गई उनमें 'भूल चूक माफ' भी शामिल है। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की नई तारीख का एलान किया है।

विज्ञापन

सुलझ गया कानूनी विवाद
आपको बता दें कि प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने एलान किया था कि फिल्म का 16 मई 2025 को प्राइम वीडियो पर ओटीटी प्रीमियर होगा।
फिल्म की रिलीज से जुड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआरइनॉक्स ने इस फैसले को सही नहीं माना और अनुबंध के उल्लंघन के लिए 'भूल चूक माफ' के प्रोडक्शन हाउस पर मुकदमा कर दिया। बताया गया कि मेकर्स के फैसले से 60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। लेकिन लगता है कि अब दोनों के बीच कानूनी विवाद सुलझ गया है।
Photos: पश्तुन परिवार में जन्मी इस एक्ट्रेस को सलमान खान ने दिलाया काम, फिर दिए बोल्ड सीन

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkummar Rao and Wamiqa gabbi Starrer Bhool Chuk Maaf will be release in Theatres On May 23
भूल चूक माफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
मैडॉक फिल्म्स के संस्थापक दिनेश विजन और पीवीआरइनॉक्स के कमल ज्ञानचंदानी द्वारा जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, 'भूल चूक माफ' अब बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।' फिल्म के सभी हितधारकों के साथ बातचीत करने के बाद फिल्ममेकर्स ने एलान किया है कि फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Naomika Saran: मैडॉक ऑफिस के बाहर नजर आईं राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका, यूजर्स ने लगाईं ये अटकलें

विज्ञापन

अमर उजाला ने पहले ही बताई थी तारीख
यह गौरतलब है कि अमर उजाला ने एक दिन पहले ही बताया था कि फिल्म 'भूल चूक माफ' 23 मई को रिलीज होगी। अब इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है।
करण शर्मा द्वारा निर्देशित 'भूल चूक माफ' एक रोमांटिक कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी अहम किरदार में हैं।

मैडॉक फिल्म्स ने दीं कई फिल्में
'भूल चूक माफ' से पहले मैडॉक फिल्म्स ने लव आज कल, कॉकटेल, बदलापुर, हिंदी मीडियम, स्त्री, लुका छुपी, बाला, मिमी, दसवीं, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, मुंज्या, स्त्री 2 और छावा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed