फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar rao and patralekha blessed with baby girls celebs wishes them including farah khan kriti sanon vicky

फराह खान से लेकर विक्की कौशल तक, सेलेब्स ने राजकुमार राव और पत्रलेखा को पैरेंट्स बनने पर कुछ यूं दी बधाइयां

Sat, 15 Nov 2025 11:10 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 15 Nov 2025 11:10 AM IST
सार

Celebs Wishes Rajkummar-Patralekha: बॉलीवुड के खूबसूरत कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया। अब दोनों माता-पिता बन गए हैं। इस खुशी के मौके पर सितारे बधाइयां दे रहे हैं। इस कड़ी में फराह खान से लेकर विक्की कौशल, कृति सेनन जैसे आदि सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दी हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha blessed with baby girls celebs wishes them including farah khan kriti sanon vicky
इन सितारों ने राजकुमार राव और पत्रलेखा को दी बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़े ने बेबी गर्ल के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के आते ही तमाम सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने प्यारी तस्वीर साझा करते हुए दोनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अन्य एक्टर्स भी बधाई संदेश लिख रहे हैं। 

विज्ञापन


फराह खान ने कहा-  'मैं हूं ना'
फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें पत्रलेखा की बेबी शावर के दौरान की हैं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इसमें राजकुमार राव-पत्रलेखा यलो कलर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। फराह खान ने कैप्शन में लिखा, 'दोनों को हार्दिक बधाई। जीवन के इस खूबसूरत चरण का आनंद लें और किसी भी बच्चे से जुड़ी सलाह के लिए याद रखें। मैं हूं ना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)


इन सितारों ने दी बधाई
राजकुमार राव और पत्रलेखा के पोस्ट पर कई सितारे बधाई दे रहे हैं। विक्की कौशल ने लिखा, 'बधाई हो, इश्वर भला करें।' कृति सेनन ने कमेंट सेक्शन में कहा- 'बधाई हो आप दोनों को।' अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बोला- 'शुभकामनाएं।' इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने लिखा, बधाई हो, 'राजुकमारी आयी हो।' इन सितारों के अलावा कई यूजर्स ने भी दोनों को बधाइयां और प्यार दिया है।



यह खबर भी पढ़ें: Rajkummar Rao: राजकुमार राव के घर आईं खुशियां, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म; कपल ने साझा की गुड न्यूज

चार साल बने माता-पिता
राजकुमार राव और पत्रलेखा15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। यानी को दोनों ने शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जो बेबी गर्ल है। आपको बताते चलें कि दोनों ने लव मैरिज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed