फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao And Patralekha Blessed With A Baby Girl Couple Shared Good News With Their Fans

Rajkummar Rao: राजकुमार राव के घर आईं खुशियां, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म; कपल ने साझा की गुड न्यूज

Sat, 15 Nov 2025 08:26 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 15 Nov 2025 08:26 AM IST
सार

Rajkummar Rao Blessed With Baby Girl: कई दिनों से इंडस्ट्री से आ रही चिंताजनक खबरों के बीच अब एक गुड न्यूज सामने आई है। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पेरेंट बन गए हैं। यह खुशखबरी खुद कपल ने साझा की है।

विज्ञापन
Rajkummar Rao And Patralekha Blessed With A Baby Girl Couple Shared Good News With Their Fans
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री से शनिवार सुबह-सुबह एक गुड न्यूज सामने आई है। अभिनेता राजकुमार राव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने ये जानकारी अपने फैंस के साथ साझा करते हुए बताया कि उनके यहां एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। कपल के घर ये खुशखबरी उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर आई है।

विज्ञापन

शादी की चौथी सालगिरह पर मिला बेस्ट गिफ्ट
आज सुबह-सुबह कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट में लिखा, ‘आज हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमारे यहां एक बेटी को जन्म दिया है।’ इसके साथ ही पोस्ट में नीचे राजकुमार राव और पत्रलेखा के नाम भी लिखे हैं। सबसे बड़ी बात कि आज राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की सालगिरह भी है। ऐसे में एक खुशी के मौके पर उनको ईश्वर ने सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। इस बात का जिक्र करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें तोहफे के रूप में सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)




अली फजल ने दी बधाई
खुशखबरी साझा करते ही पोस्ट पर राजकुमार राव और पत्रलेखा को बधाइयां भी मिलने लगी हैं। सेलेब्स राजकुमार राव की पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेता अली फजल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह खुशखबरी सुनकर बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत बधाई तुम दोनों खूबसूरत लोगों को। मुबारक हो।’

 

Rajkummar Rao And Patralekha Blessed With A Baby Girl Couple Shared Good News With Their Fans
पत्रलेखा और राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
चार साल पहले शादी के बंधन में बंधा था कपल
राजकुमार राव और पत्रलेखा आज से चार साल पहले यानी 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट भी किया था। कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। राजकुमार राव को पहली नजर में ही पत्रलेखा से प्यार हो गया था। हालांकि, पत्रलेखा को राजी करने में उन्हें काफी टाइम लगा था। इसके बाद दोनों ने लगभग 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।अपनी लव स्टोरी के बारे में राजकुमार राव ने कई बार बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed