फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkumar rao will play lead role in Sourav Ganguly proposed biopic movie take a year for release in cinemas

Sourav Ganguly Biopic: यह एक्टर निभाएगा सौरव गांगुली का किरदार, दादा ने किया कंफर्म; इस वजह से हो रही देरी

Fri, 21 Feb 2025 09:29 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 21 Feb 2025 09:29 AM IST
सार

Sourav Ganguly Biopic: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर उन्होंने खुद अहम अपडेट साझा की है। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को रिलीज होने में अभी समय लगेगा।

विज्ञापन
Rajkumar rao will play lead role in Sourav Ganguly proposed biopic movie take a year for  release in cinemas
सौरव गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम @souravganguly

विस्तार

सौरव गांगुली टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माने जाते हैं। माना जाता है कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामक तरीके से अपने खेल को विदेशी धरती पर बढ़ाया था। ‘दादा’ नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर की क्रिकेट के मैदान में दादागिरी से सभी वाकिफ हैं। अब उनकी बायोपिक बनाने की पूरी तैयारी है। अपनी प्रस्तावित आगामी बायोपिक के बारे में पूर्व क्रिकेटर और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने खुलासा किया है।

विज्ञापन


बायोपिक बनाने में हो सकती है देरी
सौरव गांगुली ने अपनी आगामी बायोपिक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव यह भूमिका (मुख्य भूमिका) निभाएंगे... लेकिन तारीखों का मुद्दा है... इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।" फिल्म के लंबे खींचने की वजह से उनके फैंस में थोड़ी मायूसी जरूर आ सकती है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Veer Pahariya: 'मुझे और ट्रोल करो, इससे फायदा...', 'रंग' के डांस स्टेप की ट्रोलिंग पर बोले वीर पहाड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkumar rao will play lead role in Sourav Ganguly proposed biopic movie take a year for  release in cinemas
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव निभाएंगे ‘दादा’ का किरदार
अभिनेता राजकुमार राव का नाम पहले से ही इस परियोजना के साथ जुड़ रहा था। अब खुद सौरव गांगुली ने इस पर मुहर लगा दिया है। राजकुमार राव ने पिछले साल ‘स्त्री 2’ जैसी सुपहिट फिल्म दी है। उनकी पाइपलाइन में कई सारी और फिल्में भी हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर भी जारी हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2021 में इस बायोपिक के निर्माण का एलान हुआ था। 


यह खबर भी पढ़ें: Prajakta Koli: 13 साल डेट करने के बाद बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रहीं प्राजक्ता कोली, इस दिन लेंगी सात फेरे


इन अभिनेताओं से भी किया गया था संपर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की इस बायोपिक के लिए राजकुमार राव से पहले आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर से बातचीत की गई थी। कहा जाता है कि सबसे पहले आयुष्मान खुराना से संपर्क किया गया था। उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन फिर वह इससे बाहर हो गए। इसके बाद रणबीर कपूर का नाम इससे जुड़ने लगा। अब राजकुमार राव का नाम सामने आया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed