फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veer Pahariya said Troll me more it will benefit me to get more work said on trolling of the dance step Rang

Veer Pahariya: 'मुझे और ट्रोल करो, इससे फायदा...', 'रंग' के डांस स्टेप की ट्रोलिंग पर बोले वीर पहाड़िया

Fri, 21 Feb 2025 09:24 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Feb 2025 09:24 AM IST
सार

अभिनेता वीर पहाड़िया ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि मुझे इस ट्रोलिंग का फायदा मिला। उन्होंने आलोचकों से कहा कि मुझे और ट्रोल करो ताकि मुझे और काम मिले।

विज्ञापन
Veer Pahariya said Troll me more it will benefit me to get more work said on trolling of the dance step Rang
वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@veerpahariya

विस्तार

अभिनेता वीर पहाड़िया ने 'स्काई फोर्स' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया के डांस की काफी आलोचना और ट्रोलिंग हुई। अब वीर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ट्रोलिंग करना उनके लिए वाकई बेहद खास रहा। इससे सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल भी चर्चा में रही है।
विज्ञापन

डांस स्टेप की ट्रोलिंग से हुआ फायदा
हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में वीर पहाड़िया ने बताया कि वे अब ट्रोल होने के लिए जीते हैं। 'रंग' गाने में अपने वायरल डांस स्टेप को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे ये पसंद आया। मैंने अब तक कई सारे अभिनेताओं को देखा जो ट्रोल होते हैं। जिनके हमशक्ल होते हैं और उनके मीम भी बनते हैं। मैं भी अब उसी कैटेगरी में आ गया हूं। 20 दिन पहले मुझे कौन जानता था? अब अगर मैं यहां लंगड़ी करूंगा, तो वे मुझे पहचान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Veer Pahariya said Troll me more it will benefit me to get more work said on trolling of the dance step Rang
वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में भी डांस कर चुके हैं वीर
इंटरव्यू में वीर ने कहा, मैं पहली बार बताना चाहता हूं कि जब से मेरा गाना आया और जब से यह वायरल हुआ और ट्रोल हुआ, तब से मेरी व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि उसके बाद मेरे लिए बहुत सारे दरवाजे और रास्ते खुल गए हैं। मैं पहले ही दो शादियों में परफॉर्म कर चुका हूं। मैंने दुल्हन के साथ वह लंगड़ी स्टेप किया। वीर ने बताया कि वे इस दौरान दूल्हे से मजाक भी किया कि ये मेरा पांचवा फेरा है। अगर मैंने दो फेरे और किए तो दुल्हन मेरी हो जाएगी।
विज्ञापन

ट्रोलिंग से मिला फायदा
वीर पहाड़िया ने कहा कि अब उनके काम के कारण लोग उन्हें जानते हैं। उन्हें अपनी फिल्म में एक शानदार हिट गाना मिल गया है। अब मुझे कई अच्छे काम भी मिलेंगे क्योंकि लोग मेरे बारे में जानते हैं। जो लोग ट्रोल कर रहे हैं, मैं उनसे यही कहूंगा कि वे और भी ज्यादा ट्रोल करें ताकि मुझे और भी ज्यादा काम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed