Box Office Collection: वीकेंड खत्म होते ही ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में भारी गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का भी हाल
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। हर जोनर की फिल्मों ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। 30 मई को जैकी चैन की फिल्म कराटे किड लीजेंड्स रिलीज हुई, आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ दिग्गज एक्टर जैकी चैन की फिल्म कराटे किड लीजेंड्स अपने फुल ऑन एक्शन से दर्शकों को दीवाना बना रही है, वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। चलिए आपको बताते हैं इन सभी फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
कराटे किड लीडेंड्स
हॉलीवुड एक्शन-ड्रामा 'कराटे किड लीजेंड्स' को भारत में रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। हालांकि फिल्म की ओपनिंग बहुत खास नहीं रही, फिर भी वीकएंड में इसे थोड़ी राहत जरूर मिली। पहले दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी, जो औसत मानी जा रही है।
चौथे दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने महज 89 लाख रुपये का कारोबार किया। इस गिरावट के बाद अब तक 'कराटे किड लीजेंड्स' का कुल कलेक्शन 7.23 करोड़ रुपये हो चुका है।
ये खबर भी पढ़ें:Bhool Chuk Maaf Box Office Day 11: पहले के मुताबिक 'भूल चूक माफ' की कमाई में आई गिरावट, जानिए आज का कलेक्शन
भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी टाइम लूप फिल्म 'भूल चूक माफ' 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दिनों में अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद अब फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। आइए नजर डालते हैं इसके 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए अच्छी शुरुआत की थी। दूसरे दिन को ये आंकड़ा 9.5 करोड़ रुपये तक पहुंचा और तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
दूसरे हफ्ते में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन
चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 4.5 करोड़ रुपये रह गई। इसके बाद मंगलवार को 4.75 करोड़, बुधवार को 3.5 करोड़ और गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 44.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़, शनिवार को 5.25 करोड़ और रविवार को 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की। अब, फिल्म ने दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन 2.3 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। इसके साथ ही 'भूल चूक माफ' की कुल कमाई अब तक 61.27 करोड़ रुपये हो चुकी है।
टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भारत में17 मई को रिलीज हुई थी। सोमवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ का बिजनेस किया जिसके बाद अब इसकी कुल कमाई 91.70 करोड़ पहुंच गई है। बता दें16वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इससे पहले शनिवार को फिल्म 3.65 करोड़ ही कमा पाई थी।