फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth daughter soundarya wishes him for completing 50 years in cinema

Rajinikanth: रजनीकांत को फिल्मों में 50 साल पूरा करने पर बेटी ने की प्रशंसा, बोलीं- आप सबसे अच्छे अप्पा

Fri, 15 Aug 2025 05:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 15 Aug 2025 05:20 PM IST
सार

50 Years Of Rajinikanth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेता की बेटी सौंदर्या ने पिता के लिए खास संदेश लिखा है। 

विज्ञापन
Rajinikanth daughter soundarya wishes him for completing 50 years in cinema
सौंदर्या और रजनीकांत - फोटो : एक्स

विस्तार

रजनीकांत ने सिनेमाई दुनिया में अभिनय के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेता की फिल्म 'कुली' थिएटर्स में रिलीज हुई, जिसे दर्शक भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसके अलावा एक्टर को मनोरंजन जगत से तमाम सितारे बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक्टर की बेटी सौंदर्या ने रजनीकांत के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और उनकी प्रशंसा की है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

पिता के शानदार सिनेमाई सफर पर बोलीं सौंदर्या
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने अपने एक्स अकाउंट पर पिता के बारे में खास ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘50 साल, अप्पा। आप सिर्फ सिनेमा का हिस्सा नहीं रहे, आपने इसे आकार दिया है और इसे नए सिरे से परिभाषित किया है। इसे ऊंचा उठाया है और इसे उन जगहों पर पहुंचाया है, जहां यह पहले कभी नहीं पहुंचा था।’

विज्ञापन


सौंदर्या ने कहा- उन्हें रजनीकांत की बेटी होने पर गर्व
आगे सौंदर्या ने लिखा, ‘मुझे आपकी बेटी होने पर गर्व है और मैं आपसे जितना कह सकती हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हूं। ‘कुली’ फिल्म के आखिरी 10 मिनट का फ्लैशबैक  मैं बार-बार देखूंगी और हर बार तालियां बजाती रहूंगी। आप सबसे अच्छे हो, अप्पा। सिर्फ और सिर्फ एक। थलाइवर निरंधरम।’


यह खबर भी पढ़ें: Vijay-Rashmika: इंडिया परेड डे में साथ नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वायरल हो रहा वीडियो

कुली की हो रही शानदार कमाई
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही कमाल कर दिया। इसने छप्परफाड़ कमाई की है। पहले दिन इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन भी 9 करोड़ रुपये (दोपहर तक का शुरुआती आंकड़ा) की कमाई की है। ‘कुली’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 74.04 करोड़ रुपये हो चुका है। 


कुली फिल्म की स्टार कास्ट
‘कुली’ फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन, सोबिन शाहिर और उपेंद्र राव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed