फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajat Dalal is seen confronting Shilpa Shirodkar regarding her game strategy meanwhile fans praised actress

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो में रजत और शिल्पा के बीच दिखी तकरार, अभिनेत्री को फैंस से मिली तारीफ

Fri, 11 Oct 2024 05:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 11 Oct 2024 05:14 PM IST
सार


'बिग बॉस' के 18वें सीजन का प्रसारण शुरू हो चुका है और पहले हफ्ते में ही प्रतियोगियों के बीच काफी गरमा-गरमी देखने को मिल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर शिल्पा शिरोडकर को उनके फैंस से सही के लिए खड़े होने की बात पर काफी तारीफें मिल रही हैं। 
 

विज्ञापन
Rajat Dalal is seen confronting Shilpa Shirodkar regarding her game strategy meanwhile fans praised actress
रजत दलाल-शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema

विस्तार

टीवी पर सबसे विवादित और लोकप्रिय शो में से एक बिग बॉस के नए सीजन का प्रसारण शुरु हो चुका है। शो में टीवी और फिल्मी दुनिया के कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी इस बार बिग बॉस के 18वें सीजन में नजर आ रही हैं। शो के बाकी प्रतियोगियों के बीच वह प्रमुखता से अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए एक नए प्रोमो में वह प्रतियोगियों से सही के लिए खड़े होने की बात करती नजर आईं। 

विज्ञापन


फैंस शिल्पा को बता रहे मजबूत महिला
शिल्पा शिरोडकर प्रतियोगियों से सही के लिए खड़े होने को लेकर अपनी राय रखती हुई नजर आईं। इस दौरान अविनाश मिश्रा और अन्य लोग उनकी बात सुनते नजर आए। वीडियो को अभिनेत्री के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। इस वीडियो क्लिप में शिल्पा अविनाश मिश्रा से बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास सही के लिए खड़े होने की हिम्मत है। उन्होंने उनसे आगे कहा कि आपको दूसरों को खड़े न होने के लिए कहने का अधिकार नहीं है। फैंस अभिनेत्री के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत महिला बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shirodkar Ranjit (@shilpashirodkar73)



सफेद ड्रेस में सना मकबूल लगीं बेहद खूबसूरत
रजत दलाल ने शिल्पा पर लगाया सुरक्षित रणनीति अपनाने का आरोप
एक और नवीनतम प्रोमो के अनुसार, रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर के बीच बहस हो गई है। रजत दावा करते नजर आ रहे हैं शिल्पा ने शो के लिए एक सुरक्षित रणनीति अपनाई है। रजत ने कहा, "आप सबका ध्यान रखते हो, अगर घर में कलेश हो रहा है, तो आपको नहीं लगता कि घर का बड़ा होने के नाते आपको बोलना चाहिए था ।" इस पर शिल्पा शिरोडकर ने अपना दृष्टिकोण जाहिर करते हुए कहा कि जब तक कोई मुद्दा उनसे जुड़ा नहीं होता, तब तक वह कोई फैसला नहीं लेतीं। 
Anirudh Ravichander: शाहरुख खान की हिंदी फिल्म में गाना कंपोज करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर, 'किंग' की ओर इशारा?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)



सनी लियोनी ने साझा किया खतरनाक लुक, अंदाजा लगाओ कौन है ये
रजत ने दिया किसी को भी कैप्टन न बनने का सुझाव
इस पर रजत दलाल ने कहा कि उनका मानना है कि कोई किसी तरह से खुद को कैप्टन न समझें। इसके बाद दोनों के बीच तकरार और बढ़ गई। शिल्पा और रजत दोनों ने अपना आपा खो दिया। शिल्पा ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि वह उन्हें यह न सिखाएं कि उन्हें कैसे और कब प्रतिक्रिया देनी है। इस पर रजत दलाल ने भी जवाब देते हुए कहा, “मैंने आपसे पूछा है, आपको ऑर्डर नहीं दिया है।” ये पूरे बहस के दौरान काफी गरमा-गरमी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed