फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajat Dalal Digvijay Rathee Patch Up After Fight Social Media Users Reaction

Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी के बीच झगड़े के बाद हुई सुलह, सोशल मीडिया यूजर्स बोले फालतू का ड्रामा है

Wed, 05 Mar 2025 06:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 05 Mar 2025 06:49 PM IST
सार

‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी रहे रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हाल ही में पब्लिक प्लेस पर बहस और झगड़ा हुआ। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब दोनों के बीच सुलह भी हो चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों मिलकर फालतू का ड्रामा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Rajat Dalal Digvijay Rathee Patch Up After Fight Social Media Users Reaction
रजत दलाल, दिग्विजय राठी - फोटो : इंस्टाग्राम@rajat_9629

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ में दिग्विजय राठी ने रजत दलाल के बारे में काफी कुछ कहा था, इस बात को लेकर हाल ही में दोनों के बीच एक पब्लिक प्लेस पर बहस हुई। रजत दलाल ने दिग्विजय को थप्पड़ मारने की बात कही। जिस पर दिग्विजय ने भी रिएक्ट किया। इन दोनों के झगड़े को रोकने के लिए आसपास के लोगों को बीच बचाव करना पड़ा। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब दोनों ने एक वीडियो और बनाकर सुलह भी कर ली है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रजत दलाल और दिग्विजय राठी ने प्लान करके ये झगड़ा किया है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Rajat-Elvish: रजत दलाल और एल्विश यादव ने दी समय-रणवीर को दी नसीहत; बोले- इतने पॉडकास्ट कर चुके हो, कुछ तो... 
विज्ञापन



 

सुलह करने वाली वीडियो में क्या बोले रजत-दिग्विजय
अपने झगड़े के बाद रजत दलाल और दिग्विजय राठी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। यह वीडियो रजत दलाल के इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट किया गया है। इसमें रजत और दिग्विजय कह रहे हैं कि उन्होंने आपस में अपने मतभेद सुलझा लिए हैं। फैंस को भी शांति से रहने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें:Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मीडिया-पैपराजी पर साधा निशाना, रजत दलाल संग किए गए पॉडकास्ट का वीडियो वायरल

क्या रहा सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
रजत दलाल और दिग्विजय राठी की इस सुलह वाली वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर का कहना है कि ये इंफ्लुएंसर लोगों का समय खराब करते हैं। फातूला का ड्रामा करते हैं। वहीं एक और यूजर का कहना है कि ये लोग सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए ऐसा करते हैं, इन लोगों को बस अटेंशन चाहिए।

रजत दलाल पहले भी झगड़ों के कारण चर्चा में रहे 
रजत दलाल की ही बात की जाए तो वह पहले भी इसी तरह के झगड़ों के कारण चर्चा में आए थे। उनके ये झगड़े सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुए। बिग बॉस 18 में भी रजत दलाल और बाकी प्रतियोगियों के बीच झगड़े हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed