फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajat Dalal and Elvish Yadav spoke about indias got latent they defend the comedians

Rajat-Elvish: रजत दलाल और एल्विश यादव ने दी समय-रणवीर को दी नसीहत; बोले- इतने पॉडकास्ट कर चुके हो, कुछ तो...

Fri, 14 Feb 2025 07:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 14 Feb 2025 07:20 PM IST
सार

Rajat Dalal-Elvish Yadav: रजत दलाल और एल्विश यादव ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के मामले में अपनी बात रखी है। रजत दलाल ने दोनों को नसीहत दी है तो एल्विश यादव उनके बचाव में हैं।

विज्ञापन
Rajat Dalal and Elvish Yadav spoke about indias got latent they defend the comedians
रजत एल्विश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रजत दलाल और एल्विश यादव ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के मामले में अपनी बात रखी है। दोनों कॉमेडियन समय और रणवीर के ऊपर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने इन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले के बाद दोनों ने लोगों से माफी मांग ली है। समय ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़ा पूरा कंटेट हटा दिया है। एल्विश और रजत ने समय का बचाव किया है। हालांकि उन्होंने उन्हें नसीहत भी दी है कि जब बात कंटेट की आती है, तो आपको थोड़ा जागरुक रहना चाहिए। 
विज्ञापन


रजत ने समय को बताया भला आदमी
एक इंटरव्यू में रजत दलाल ने समय रैना से अपने करीबी रिश्ते के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि समय अच्छे व्यक्ति हैं। उनके मुताबिक समय ने उन्हें कई मामलों में सुधारा भी है। उन्होंने बताया कि जब से बच्चे गाली गलौज की भाषा पर हंसने लगे तब से ये संस्कृति बन गई। रजत ने बताया कि आप इतने लोगों के साथ पॉडकास्ट कर चुके हो, तो देख कर बोलना चाहिए। रजत ने कहा कि यह समझ से बाहर है कि उन्होंने इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Munawar Faruqui: ‘कला एक स्प्रिंग है, उसे जितना दबाओगे वह उतना…’ समय रैना के समर्थन में उतरे मुनव्वर फारूकी
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को मिलनी चाहिए सजा
रजत ने आगे कहा कि अगर कोई आगे आकर माफी मांगता है या अपनी गलती महसूस करता है तो उसे माफ कर देना चाहिए। आखिर गलती इंसान से ही होती है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने जिंदगी में बहुत गलतियां की हैं। इस तरह के मामलों में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और दोनों, भद्दी बात कहने वाले और भद्दी बात सुनने वाले को सजा होनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent Row: समय रैना को साइबर सेल का समन, 17 फरवरी को बुलाया; जानें कॉमेडियन के पास अब क्या विकल्प

समय और रनवीर के बचाव में एल्विश
एक इंटरव्यू में एलविश यादव ने इस मामले पर कहा "मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। जो मेरे आस-पास के लोग होते हैं मैं उन पर भी ध्यान नहीं देता।" एल्विश ने याद करते हुए बताया कि जब उन्हें सांप के जहर का नशा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब लोगों ने इसे 'यूट्यूब के लिए काला दिन' कहा था। उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने उनसे अपना पीछा छुड़ा लिया था। लेकिन वो उस रास्ते पर नहीं जाना चाहते हैं। एल्विश समय और रणवीर के बचाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed